फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beat West Indies in 4th T20 at Lauderhill Florida Avesh Arshdeep Pant Rohit Cricket News in Hindi

IND vs WI 4th T20: बतौर कप्तान लगातार आठवीं सीरीज जीते रोहित शर्मा, भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

Sun, 07 Aug 2022 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Aug 2022 09:39 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
India beat West Indies in 4th T20 at Lauderhill Florida Avesh Arshdeep Pant Rohit Cricket News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 में 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की लगातार आठवीं सीरीज जीत (नियमित कप्तान बनने के बाद से) है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज जीत चुकी है।
विज्ञापन

 

भारतीय टीम की अजेय बढ़त

India beat West Indies in 4th T20 at Lauderhill Florida Avesh Arshdeep Pant Rohit Cricket News in Hindi
कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने संयुक्त रूप से बनाए। दोनों ने 24-24 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-सूर्यकुमार ने दिलाई बेहतरीन शुरुआत

India beat West Indies in 4th T20 at Lauderhill Florida Avesh Arshdeep Pant Rohit Cricket News in Hindi
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। रोहित 16 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्या 14 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दीपक हुड्डा ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई। हुड्डा 21 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने 44 रन की पारी खेली

वहीं पंत ने 31 गेंदों में छह चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक छह रन ही बना सके। संजू सैमसन ने 23 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल भी आठ गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। विंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन को एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आवेश खान ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ब्रैंडन किंग (13) और डेवोन थॉमस (1) को पवेलियन भेजा। कप्तान निकोलस पूरन भी कुछ खास नहीं कर सके और आठ गेंदों में 24 रन बनाकर रन आउट हो गए। काइल मेयर्स को अक्षर पटेल ने हुड्डा के हाथों कैच कराया।

India beat West Indies in 4th T20 at Lauderhill Florida Avesh Arshdeep Pant Rohit Cricket News in Hindi
अर्शदीप सिंह और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर एक बार फिर फेल रहे। पॉवेल 24 रन और हेटमायर 19 रन बनाकर आउट हुए। 82 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद जेसन होल्डर ने 13 रन की पारी खेली। वहीं, अर्शदीप ने डोमिनिक ड्रेक्स (5) और ओबेड मैकॉय (6) को आउट कर वेस्टइंडीज की पारी समेट दी। भारत की ओर अर्शदीप के अलावा आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed