{"_id":"5a3743cf4f1c1b4e718b9c25","slug":"india-and-australia-record-is-same-in-8th-consecutive-bilateral-odi-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को रौंदते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसे की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका को रौंदते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसे की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
team india
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए आखिरी और निर्णायक वन-डे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने तीन वन-डे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 8 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है।
विज्ञापन
वहीं, इस सीरीज के जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 8 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धर्मशाला में मिली हार और सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दमदार वापसी करते हुए श्रीलंका को वन-डे सीरीज 2-1 से हराकर पहली बार उनका भारत में सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
पढ़ें-- इस युवा गेंदबाज ने कहा, मेरी और कुलदीप यादव की तुलना अश्विन और जडेजा से नहीं करें
विज्ञापन
गौरतलब है कि लगातार द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। वेस्टइंडीज (1980-1988) के दौरान 15 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और भारत है। ऑस्ट्रेलिया (2009-10) के दौरान 8, जबकि टीम इंडिया ने भी 2016 से लेकर अबतक 8 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। वहीं, तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान के नाम (2011-2012) के दौरान 7 द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है।
बता दें कि साल 2016 से टीम इंडिया ने जिंबाब्वे के खिलाफ जीत का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी तक बरकरार है। इस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (2016), इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड (2017) और एक बार फिर श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने यह खास मुकाम हासिल किया है। वहीं, 35 साल से टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बरकरार रखा है।