फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A won by 6 wickets against England Lions at Thiruvananthapuram

शार्दुल-पंत ने भारत ए को दिलाई जीत, इंग्लैंड लॉयंस को 6 विकेट से रौंदा

Wed, 30 Jan 2019 08:17 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Jan 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
India A won by 6 wickets against England Lions at Thiruvananthapuram
ऋषभ पंत

शार्दुल ठाकुर की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ए ने चौथे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड लॉयंस को छह विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन


इंग्लैंड लायंस के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने पंत की 76 गेंद में तीन छक्कों और छह चौकों से नाबाद 73 रन की पारी और दीपक हुड्डा (47 गेंद में 47 रन) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 120 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 42 जबकि रिकी भुई ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड लायंस की टीम शार्दुल (49 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन ही बना सकी। राहुल चाहर ने शार्दुल का अच्छा साथ निभाते हुए 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। आवेश खान ने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शार्दुल की अगुआई में भारत के तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड की टीम ने 55 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सैम बिलिंग्स (24) और ओलिवर पोप (65) ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी को संवारने की कोशिश की लेकिन चाहर ने बिलिंग्स को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ दिया।

पोप ने इसके बाद स्टीवन मुलानी (नाबाद 58) के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर इंग्लैंड लायंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुलानी ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुलानी ने 54 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। पोप ने 103 गेंद की पारी में छह चौके जड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ए ने दूसरे ओवर में ही रुतुराज गायकवाड़ा का विकेट गंवा दिया जो खाता खोलने में भी नाकाम रहे। राहुल और रिकी भुई ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े लेकिन इसके बाद भारत ए ने इन दोनों के अलावा कप्तान अंकित बावने (12) का विकेट भी जल्दी गंवा दिया जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 102 रन हो गया।

पंत और हुड्डा ने यहीं ने नाबाद शतकीय साझेदारी करते हुए भारत ए को लगातार चौथी जीत दिला दी। दोनों को इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed