फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A wins second unofficial odi against West Indies 'A'

भारत 'ए' की विंडीज 'ए' पर जीत में चमके गिल, गायकवाड़ और सैनी

Tue, 16 Jul 2019 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
India A wins second unofficial odi against West Indies 'A'
शुभमन गिल

भले ही विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई हो, लेकिन इंडिया 'ए' का लगातार अच्छा खेल जारी है। वेस्टइंडीज 'ए' को दूसरे मैच में 65 रन से हराते हुए युवा भारतीय शेरों ने पांच मैच की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। एंटीगुआ में खेले गए इस गैर अधिकारिक मुकाबले में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (85) और शुभमन गिल (62) के अर्धशतकों के बाद तूफानी पेसर नवदीप सैनी (5/46) चमके।

विज्ञापन


भारत 'ए' ने आठ विकेट पर 255 रन बनाए। गिल-गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 151 रन जोड़े। कप्तान मनीष पांडे ने 27, हनुमा विहारी ने 23 और किशन ने 24 रन बनाए। जवाब में विंडीज 'ए' की टीम 43.5 ओवर्स में 190 रन पर ही ढेर हो गई। इस सीरीज का अगला मुकाबला 16 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed