{"_id":"18909b9bd6ce9a3befdc0102f40cc63b","slug":"india-a-vs-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चले बल्लेबाज, भारतीय टीम को मिली बड़ी हार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं चले बल्लेबाज, भारतीय टीम को मिली बड़ी हार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Sep 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनाथन कार्टर के शानदार शतक और मिगुएल कमिंस की धारदार गेंदबाजी के दम पर विंडीज ए ने भारतीय टीम को 55 रनों से हरा दिया है।
विज्ञापन
बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे गैर आधिकारिक वनडे मुकाबले में बड़े लक्ष्य के जवाब में भारत ए को ठोस शुरुआत की जरूरत थी लेकिन टीम लगातार विकेट खोती चली गई और 48.4 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारत की हार इससे भी बड़ी होती अगर जयदेव उनादकट (15) और शाहबाज नदीम (नाबाद 21) की 10वें नंबर की जोड़ी ने 37 रनों की साझेदारी नहीं की होती। मेजबान टीम के नौ विकेट 187 रन पर ही गिर गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले वेस्ट इंडीज ए बेहद खराब शुरुआत के बाद कार्टर के शतक से संकट से उबर गया और 50 ओवर में छह विकेट पर 279 रन बनाने में सफल रहा।
कार्टर 133 रन बनाकर आउट हुए। बाद में गेंदबाजी में भी कार्टर ने बढ़िया प्रदर्शन किया और 33 रन देकर दो विकेट निकाले। कमिंस ने चार विकेट झटके।
इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
खराब शुरुआत
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 18 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया। भारत की ओर से कप्तान युवराज सिंह ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। जबकि ओपनर उन्मुक्त चंद ने 38 रन बनाए।
ओपनर रॉबिन उथप्पा (10) के अलावा मंदीप सिंह (3), यूसुफ पठान (0), नमन ओझा (34) और सुमित नरवाल (18) के साथ टीम का मध्य क्रम भी फ्लॉप रहा।
कार्टर का शतक
विंडीज टीम ने अपने दोनों ओपनर कीरेन पॉवेल (4) और आंद्रे फ्लेचर (15) महज दो रन के अंतराल पर गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कार्टर ने किर्क एडवर्ड्स (36) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
एडवर्ड्स के जाने के बाद आंद्रे रसेल और लियोन जॉनसन ने कार्टर का साथ दिया पर ज्यादा देर तक क्रीज पर जमे नहीं रह सके। दूसरे छोर पर टिके कार्टर ने शतक ठोक दिया। कार्टर ने अपनी शतकीय पारी में 18 चौकों के अलावा तीन छक्के भी लगाए।
भारत की ओर से विनय कुमार ने तीन और यूसुफ पठान ने दो सफलता हासिल की है।