फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South africa Weather, IND vs SA, 2nd Test: India vs South africa Weather Forecast, Pitch Report Imperial Wanderers Stadium

IND vs SA 2nd Test: जोहानिसबर्ग में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए कैसा रहेगा टेस्ट के पांचों दिन मौसम का हाल

Mon, 03 Jan 2022 09:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 09:28 AM IST
सार

अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानिसबर्ग के मैदान में शुरू हो रहा है। इस मैच में भी बारिश भारतीय टीम का खेल खराब कर सकती है। वांडरर्स में पांचों दिन बारिश की आशंका है। 

विज्ञापन
South africa Weather, IND vs SA, 2nd Test: India vs South africa Weather Forecast, Pitch Report Imperial Wanderers Stadium
सेंचुरियन में पांचवें दिन बारिश की संभावना है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान में भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी और यह मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि पिछले मैच की तरह इस मैच में भी मौसम भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। जोहानिसबर्ग में मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है। इस सीरीज के पहले मैच में तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई गई थी और मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि बाकी के दो दिन कोई बारिश नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मैच 113 रन से जीता था। इसके साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अगर भारतीय टीम दूसरा मैच भी जीत जाती है तो सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा, जब भारत दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगा। इससे पहले टीम इंडिया यहां सिर्फ चार टेस्ट ही जीत पाई है। इनमें से दो टेस्ट विराट की कप्तानी में जीते हैं। 
विज्ञापन


मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम
सोमवार को जोहानिसबर्ग में बारिश होने की संभावना है। पहले सेशन के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन दूसरे और तीसरे सेशन के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम की वेबसाइट वेदर डॉट कॉम के अनुसार मैच के पहले दिन बारिश की संभावना 43 फीसदी है। वहीं तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में बाकी चार दिन मौसम का हाल
जोहानिसबर्ग के मैदान में बाकी चार दिन भी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना मैच के पांचवें दिन है। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर चार दिन के अंदर यह टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी दूसरे दिन बारिश के कारण कोई खेल नहीं हुआ था और सिर्फ साढ़े तीन दिन के खेल में भारत ने जीत हासिल की। वांडरर्स के मैदान में दूसरे दिन 62 फीसदी, तीसरे दिन 24 फीसदी, चौथे दिन 48 फीसदी और आखिरी दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed