फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs NZA Priyank can become captain of India A against New Zealand A Rahane will find it difficult to ge

INDA vs NZA: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ प्रियंक बन सकते हैं इंडिया ए के कप्तान, रहाणे को मौका मिलना मुश्किल

Mon, 22 Aug 2022 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:54 AM IST
सार

अजिंक्य रहाणे चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भारत की ए टीम में भी मौका मिलना मुश्किल है। अब उन्हें दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर खुद को साबित करना होगा।  
 

विज्ञापन
India A vs NZA Priyank can become captain of India A against New Zealand A Rahane will find it difficult to ge
प्रियंक पंचाल

विस्तार

गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियंक पंचाल के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिवसीय टेस्ट मैचों में इंडिया ए की कमान संभालने की संभावना है। पहला टेस्ट एक सितंबर से बंगलूरू में होगा। पंचाल दक्षिण अफ्रीका दौरे में इंडिया ए टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयन समिति चेतन शर्मा की अगुवाई में सोमवार को होने वाली बैठक में न्यूजीलैंड के खिलाफ लाल और सफेद गेंदों से खेले जाने वाली शृंखलाओं में इंडिया ए टीम की घोषणा करेगी। इस बीच माना जा रहा है कि भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे दलीप ट्रॉफी के साथ प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी करेंगे। आईपीएल में चोट के बाद वह रिहैबिलिटेशन (फिट होने की प्रक्रिया) से गुजर रहे थे। टेस्ट टीम में अनदेखी के बाद उनके लिए घरेलू क्रिकेट में रन बनाना अहम होगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि रहाणे ने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में चयनकर्ता उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल नहीं करेंगे। वह दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के लिए खेल सकते हैं। वह दिसंबर में होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिए टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं लेकिन रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह मुंबई के लिए पूरे घरेलू सत्र में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed