{"_id":"2df1f30559facf6f751d76b9f445d551","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-in-3rd-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा मैच जीत भारत ने किया क्लीन स्वीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरा मैच जीत भारत ने किया क्लीन स्वीप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे मैच में न्यूजीलैंड से मिले 291 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने चार गेंद शेष रहते आसानी से जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है।
विज्ञापन
महज 79 रनों पर ही चार विकेट गंवाने के बाद भारत के लिए अशोक मनेरिया (69) और केदार जाधव (57) ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाल दिया जिससे भारत ए आसानी से जीत हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारत ए ने 49.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड ए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 290 रनों का स्कोर खड़ा किया था। कीवी टीम की ओर से ओपनर एंटन डेवचिस ने सर्वाधिक 66 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने तीसरे मैच में दो विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही तीन मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर लिया है।
मनेरिया की धमाकेदार पारी
बेहद खराब शुरुआत के बाद पिछले मैच के हीरो रहे मनेरिया ने आज भी कीवी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। खासकर टॉड एस्टल पर जिनकी आठ गेंदों में उन्होंने 36 रन जोड़े।
आतिशी बल्लेबाजी करने वाले मनेरिया ने 26 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाए।
मनेरिया के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले केदार जाधव ने बढ़िया साथ दिया और 61 गेंदों में 57 रन (5 चौका और 2 छक्का) बनाए।
इससे पहले, कप्तान उन्मुक्त चंद (11) और संजू सैमसन (5) के पवेलियन लौटने के बाद रॉबिन उथप्पा (46) और सचिन बेबी (16) कुछ खास नहीं कर सके।
न्यूजीलैंड की ओर से लगे तीन अर्धशतक
टॉस जीतकर भारत ए के कप्तान उन्मुक्त चंद के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को एक बार फिर गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए ल्युक रोंची (0) को खाता खोले बगैर ही वापस भेज दिया।
लेकिन ओपनर एंटन डेवचिस ने कार्च चाचोपा (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला।
इस जोड़ी को संदीप शर्मा ने चाचोपा को आउट कर तोड़ा। इसके बाद कोरी जे एंडरसन (59) और कप्तान टॉम लाथम (53) ने अर्धशतक जमाते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया।
भारत की ओर से बसंत मोहंती, जलज सक्सेना और अशोक मनेरिया ने दो-दो विकेट झटके। जबकि राहुल शर्मा को एक सफलता मिली।