{"_id":"6ac4c296f9e9234ee40b03bb","slug":"india-a-vs-australia-a-1st-unofficial-odi-at-puducherry-ind-a-vs-aus-a-scorecard-and-match-updates-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहला अनौपचारिक वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत ए को 125 रन से हराया, मैकस्वीनी का शतक और बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहला अनौपचारिक वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत ए को 125 रन से हराया, मैकस्वीनी का शतक और बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी
Tue, 06 Oct 2026 11:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:03 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले वनडे में भारत ए को 125 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। नाथन मैकस्वीनी ने 123 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि माहली बियर्डमैन ने चार विकेट लेकर भारत ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारत ए की ओर से रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 149 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
नाथन मैकस्वीनी
- फोटो : IANS
विस्तार
नाथन मैकस्वीनी के शानदार शतक और युवा तेज गेंदबाज माहली बीयर्डमैन की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ए को 125 रन से हरा दिया। सिचेम स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 274 रन बनाए। जवाब में भारत ए की टीम 31.4 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मैकस्वीनी ने संभाली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत खराब रही। टीम ने 87 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नाथन मैकस्वीनी और कप्तान विल सदरलैंड ने शानदार साझेदारी कर पारी को संभाला। मैकस्वीनी ने 135 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 123 रन बनाए। यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा शतक है। उन्होंने सदरलैंड के साथ छठे विकेट के लिए 23.2 ओवर में 141 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सदरलैंड ने 68 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। सदरलैंड ने अनुकूल रॉय के एक ओवर में लगातार तीन छक्के भी लगाए। हालांकि, सूर्यांश शेडगे ने 40वें ओवर में वापसी करते हुए सदरलैंड को क्लीन बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
शेडगे ने भी बरपाया कहर
सूर्यांश शेडगे, जिन्हें हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है, ने इसके बाद लगातार दो गेंदों पर टॉड मर्फी और स्पेंसर जॉनसन को आउट किया। दोनों बल्लेबाज विकेट के पीछे कैच आउट हुए। शेडगे ने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को 274 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। यश ठाकुर ने तीन और अर्शद खान ने दो विकेट लिए।

बियर्डमैन ने भारत ए की कमर तोड़ी
275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत बेहद खराब रही। 21 वर्षीय माहली बियर्डमैन ने भारत ए के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आउट कर भारत ए का स्कोर चौथे ओवर तक 24/3 कर दिया। इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर भारत ए को 58/4 पर पहुंचा दिया। शुरुआती झटकों के बाद भारत ए की टीम कभी मुकाबले में वापसी करती नजर नहीं आई।
पाटीदार ने लगाया अर्धशतक
भारत ए की ओर से रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका 14वां अर्धशतक है। निशांत सिंधु ने 31 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत ए की पूरी टीम 31.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गई। बीयर्डमैन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि स्पेंसर जॉनसन को दो विकेट मिले। सीरीज का दूसरा वनडे 9 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 11 अक्टूबर को होगा।