{"_id":"5bef172ebdec2269845aaa96","slug":"india-a-scored-340-in-first-unofficial-test-against-new-zealand-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी-हनुमा की फॉर्म देख थर्राई न्यूजीलैंड ए, मयंक-पार्थिव के अर्द्धशतक, भारत का स्कोर 340\/5","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी-हनुमा की फॉर्म देख थर्राई न्यूजीलैंड ए, मयंक-पार्थिव के अर्द्धशतक, भारत का स्कोर 340/5
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी ओपनर मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन नहीं चले। बावजूद इसके भारत ए टीम 18 वर्ष के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (62) और हनुमा विहारी (86) की मदद से पांच विकेट पर 340 रन बनाने में सफल रही। चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पार्थिव पटेल 111 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हनुमा विहारी ने 150 गेंद में 86 रन बनाए। वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। विहारी ने 150 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके लगाए, जबकि पटेल 111 गेंदों की पारी में अब तक 10 चौके लगा चुकेहैं। मयंक अग्रवाल ने 65 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पृथ्वी और हनुमा का प्रदर्शन फॉर्म में होना अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
हनुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करते हुए अर्द्धशतक लगाया था जबकि पृथ्वी ने राजकोट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने पहले ही टेस्ट में 134 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को पृथ्वी और मुरली विजय (28) ने अच्छी शुरुआत दी। शॉ ने तीसरे क्रम पर उतरे अग्रवाल के साथ 50 रन की साझेदारी की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर थियो वान वोरकोम ने उन्हें आउट किया।
विज्ञापन
विहारी और अग्रवाल ने तीसरे विकेट केलिए 73 रन जोड़े। अग्रवाल को मध्यम तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने बोल्ड किया। पृथ्वी ने 88 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि अग्रवाल ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विहारी और पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन जोड़े। टिकनेर ने मेजबान टीम की ओर से 15 ओवरों में 48 रन पर दो विकेट लिए थे।