फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a require another 304 runs with 9 wicket

बल्लेबाजों पर है टीम इंडिया की नैया पार लगाने का जिम्मा

Tue, 27 Aug 2013 03:35 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
india a require another 304 runs with 9 wicket

दक्षिण अफ्रीका में एक और सीरीज जीतने के दरवाजे पर पहुंची भारतीय टीम थोड़े संकट में जरूर है, पर बल्लेबाज टीम की नैया पार लगा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रिटोरया में खेले जा रहे गैर-आधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ ने भारत ‘ए’ के खिलाफ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन


जीत के लिए मिले 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मुरली विजय (0) का विकेट गंवा दिया है। मुरली जब आउट हुए उस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंप्स के समय भारत ने एक विकेट पर तीन रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस समय कप्तान चेतेश्वर पुजारा (2) और शाहबाज नदीम (0) खेल रहे हैं।

दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 341 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम मैच के तीसरे दिन 201 रन पर आउट हो गई।


140 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद मेजबान टीम ने धीमी बल्लेबाजी की और दिन के खेल खत्म होने से कुछ देर पहले अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 166 रन पर घोषित कर दी।

इससे पहले भारत ने अपनी पारी सुबह छह विकेट पर 145 रन से आगे शुरू की। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज अंबाती रायडू 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि शाहबाज नदीम मात्र छह रन ही बना सके।

ईश्वर पांडे और सिद्धार्थ कॉल अपना खाता भी नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से बेयर्न हेनरिक्स ने पांच जबकि साइमोन हार्मर ने चार विकेट लिए।

पुजारा की अगुवाई में भारत ‘ए’ लगातार दूसरी सीरीज जीतने के बेहद करीब है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed