फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a in strong position against australia a with the help of srikar bharat century

INDAvAUSA: श्रीकर के शतक से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर कसा शिकंजा

Tue, 11 Sep 2018 06:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
india a in strong position against australia a with the help of srikar bharat century
श्रीकर भारत

श्रीकर भारत (106 रन, 186 गेंद, 12 चौके, 1 छक्के) की शतकीय पारी और कुलदीप यादव (52) के साथ आठवें विकेट के लिए की गई 113 रन की साझेदारी के दम पर भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकृत टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पहली पारी में 505 रन बनाकर 159 रन की बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन


इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 38 रन पर ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटकाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेहमान अभी भी 121 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष हैं। ट्रेविस हेड 4 और हैंडसकॉम 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। 
विज्ञापन


इससे पहले भारत ए ने तीन विकेट पर 223 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के 259 रन के कुल स्कोर पर आउट होने के बाद भारत क्रीज पर आए और उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेल कर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से एस्टन एगर ने तीन विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed