फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs wi w: westindies women won second t20i by 9 wickets series on 1-1 see scorecard and highlights

IND W vs WI W: अजेय बढ़त दर्ज करने से चूका भारत, दूसरे टी20 में विंडीज ने 9 विकेट से हराया, हेली-कैंपबेल चमकीं

Tue, 17 Dec 2024 10:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Dec 2024 10:15 PM IST
सार

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना की 62 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने हेली मैथ्यूज और शेमाइन कैंपबेल की दमदार साझेदारी की बदौलत 15.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
ind w vs wi w: westindies women won second t20i by 9 wickets series on 1-1 see scorecard and highlights
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज की महिला टीम ने भारत को दूसरे टी20 मैच में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ विंडीज टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना की 62 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने हेली मैथ्यूज और शेमाइन कैंपबेल की दमदार साझेदारी की बदौलत 15.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत को इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए हर हाल में तीसरा मुकाबला जीतना होगा। अंतिम और निर्णायक मुकाबला गुरुवार यानी 19 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की पारी में 27 चौके और दो छक्के लगे जिसमें 17 चौके कप्तान हेली मैथ्यूज के बल्ले से निकले। उन्होंने 47 गेंद की आक्रामक नाबाद पारी के दौरान पहले विकेट के लिए किआना जोसेफ ( 38) के साथ 40 गेंद में 66 और दूसरे विकेट के लिए शेमाइन कैंपबेल ( नाबाद 29) के साथ 55 गेंद में 94 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की। जोसेफ ने 22 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं कैंपबेल ने 26 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके जड़े। वहीं, भारत के लिए साइमा ठाकोर ने 28 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। छह रन के स्कोर पर उन्हें पहला झटका लगा। उमा छेत्री सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, स्मृति मंधाना मोर्चा संभाले रहीं। उन्होंने 62 रन बनाए और स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में जेमिमा ने 13, राघवी ने पांच, दीप्ति ने 17, ऋचा ने 32, सजीवन ने दो, राधा ने सात, साइमा ने छह, तितास ने एक* और रेणुका ने एक* रन बनाया। इस तरह भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, हीली मैथ्यूज और एफी फ्लेचर ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed