IND W vs WI W: पहले वनडे में भारत की वेस्टइंडीज पर 211 रन से जीत, स्मृति मंधाना के बाद रेणुका सिंह भी चमकीं
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की 91 रनों की दमदार पारी की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 314 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 26.2 ओवर में 103 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। मेजबानों के लिए रेणुका सिंह ने पांच विकेट लिए।
विस्तार
𝗣𝗹𝗮𝘆 𝗜𝘁 𝗢𝗻 𝗟𝗼𝗼𝗽!
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2024
𝙒𝙃𝘼𝙏. 𝘼. 𝘾𝘼𝙏𝘾𝙃! 😯
Absolute screamer! 👌 👌
Harmanpreet Kaur - Take A Bow 🙌 🙌
Live ▶️ https://t.co/OtQoFnoAZu#TeamIndia | #INDvWI | @ImHarmanpreet | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Fkuyj75Ok0
315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज शुरुआत से ही कमजोर नजर आई। पहली ही गेंद पर कियाना जोसेफ रन आउट हो गईं। मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। विलियम्स (03) और डॉटिन (08) भी 11 के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद विंडीज की टीम उबर नहीं पाई। 34 रन पर उसने छह विकेट खो दिए थे। कैंपबेल ने 21 और अंत में एल्फी फ्लैचर ने नाबाद 24 रन बनाकर विंडीज को सौ के पार कराया। रेणुका के पांच विकेट के अलावा प्रिया मिश्रा ने 22 रन पर दो विकेट लिए। तितास साधू और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
स्मृति मंधाना और पहला वनडे खेल रहीं दिल्ली की प्रीतिका के बीच पहले विकेट के लिए 110 रन की शतकीय हुई। प्रीतिका ने 69 गेंद में चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए जबकि मंधाना ने 91 रन बनाए। स्मृति का यह सभी प्रारूपों में लगातार पांच पारियों में पांचवां अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने विंडीज के ही खिलाफ तीन टी20 मैचों में तीन अर्धशतक लगाए थे। स्मृति ने इसके बाद हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 160 के स्कोर पर मंधाना आउट हुईं। वह शतक नहीं लगा पाईं। 50 गेंद में दो चौकों, एक छक्के की मदद से 44 रन बनाने वाली हरलीन ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। हरमनप्रीत 23 गेंद में तीन चौकों, एक छक्के से 34 रन बनाकर रनआउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने अंत में 19 गेंद में तीन चौकों, एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर टीम को 300 तक पहुंचाया। दीप्ति 12 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद लौटीं। जायदा जेम्स ने 45 रन पर पांच विकेट लिए।