फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs IRE W 1st ODI 2025 Highlights India Women vs Ireland Women ODI Match Result Scorecard Records

IND W vs IRE W: पहले वनडे में भारत की आयरलैंड पर छह विकेट से जीत, प्रतिका और तेजल ने जड़े अर्धशतक

Fri, 10 Jan 2025 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। उनके लिए कप्तान गेबी लेविस ने 92 और ली पॉल ने 59 रन बनाए। जवाब में भारत ने 34.3 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND W vs IRE W 1st ODI 2025 Highlights India Women vs Ireland Women ODI Match Result Scorecard Records
प्रतिका-तेजल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को पहले वनडे में छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। उनके लिए कप्तान गेबी लेविस ने 92 और ली पॉल ने 59 रन बनाए। जवाब में भारत ने 34.3 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए प्रतिका रावल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 89 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा तेजल हसबनिस ने 53 रनों की नाबाद पारी खेलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

स्मृति मंधाना (41 रन) ने वेस्टइंडीज सीरीज की शानदार फॉर्म जारी रखते हुए तेजी से रन जुटाए। इस दौरान वह वनडे में 4,000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय और कुल 15वीं खिलाड़ी बन गईं। मंधाना ने आयरलैंड की गेंदबाजों के खिलाफ विकेट के दोनों ओर शॉट लगाए और वेस्टइंडीज सीरीज में पदार्पण करने वाली प्रतिका ने उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने चार मैच में पारी का आगाज करते हुए तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि, आयरलैंड ने पावरप्ले के अंत में मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। मंधाना मिड ऑन पर स्लॉग स्वीप को टाइम नहीं कर सकीं और अपने अर्धशतक से नौ रन से चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरलीन देओल (20) और जेमिमा रोड्रिग्स (09) शुरू में अच्छी फॉर्म में लग रही थीं लेकिन आयरलैंड की बायें हाथ की स्पिनर ऐमी मैगुएरे का शिकार हो गईं। इस तरह भारत ने 46 रन में तीन विकेट गंवा दिये। लेकिन मंधाना की आक्रामक पारी से टीम अच्छी स्थिति में बनी रहीं। आयरलैंड की 18 साल की मैगुएरे ने आठ ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। लेकिन आयरलैंड का कम अनुभव उनके लिए नुकसानदायक रहा क्योंकि टीम ने अतिरिक्त से 21 रन गंवाए। डेलाने उनकी गेंदबाजी इकाई की कमजोर कड़ी रहीं जिन्होंने 24वें ओवर में लगातार दो नो बॉल फेंकी और तेजल ने इन दो मौकों पर लगातार चौके जड़े। इससे पहले आयरलैंड ने भारतीय टीम के लचर फील्डिंग का फायदा उठाते हुए कप्तान गैबी लुईस की 92 रन की शानदार पारी और उनकी लियाह पॉल (59 रन) के साथ 117 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 238 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 14वें ओवर में 56 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन लुईस (129 गेंद, 15 चौके) और लियाह के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से टीम अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रही। तीन कैच छूटने और कुछ बेकार क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए लुईस और लियाह की जोड़ी ने भारत के खिलाफ टीम की पहली शतकीय साझेदारी बनाई।

भारत की मध्यम तेज गेंदबाज टिटास साधु ने पहली सफलता हासिल की, जब उन्होंने सारा फोर्ब्स (09) को स्लिप कॉर्डन में दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। भारत का पहला दौरा कर रही आयरलैंड की टीम उना रेमंड होई (05) के रन आउट होने के बाद 34 रन तक दो विकेट गंवा चुकी थी। ओर्ला प्रेंडरगास्ट (09) आउट होने वाली अगली खिलाड़ी रही जिन्हें विकेटीपर ऋचा घोष ने लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा की गेंद पर स्टंप आउट किया और 14वें ओवर में स्कोर तीन विकेट पर 56 रन हो गया।

इसके बाद प्रिया ने अगली ही गेंद पर खूबसूरत गुगली से लौरा डेलानी को आउट किया और इसी स्कोर पर उसका चौथा विकेट गिर गया। मेहमान टीम को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी और लियाह के क्रीज पर उतरते ही उसकी उम्मीद पूरी हुई। दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई। पर लुईस की पारी दीप्ति ने समाप्त की। इस गेंदबाज ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। आउट होने से पहले लुईस हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थीं।आर्लेने केली ने फिर 25 गेंद में 28 रन की उपयोगी पारी खेली। इससे पहले भारत ने आल राउंडर सयाली सतघरे का वनडे पदार्पण कराया। मेजबान टीम ने नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को तीन मैच की श्रृंखला में आराम दिया है जिससे सीनियर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम की अगुआई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed