फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W Sri Lanka beat India by 3 wickets Harshita-Nilakshika scored half centuries Sneha Rana 3 wickets

IND W vs SL W: श्रीलंका ने भारत को तीन विकेट से हराया, हर्षिता-निलाक्षिका के अर्धशतक; स्नेह राणा को तीन विकेट

Sun, 04 May 2025 06:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 May 2025 06:33 PM IST
सार

मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर (30), प्रतिका रावल (35) और जेमिमा रोड्रिग्स (37) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

विज्ञापन
IND W vs SL W Sri Lanka beat India by 3 wickets Harshita-Nilakshika scored half centuries Sneha Rana 3 wickets
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका ने महिला त्रिकोणीय सीरीज में भारत को तीन विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट पर 275 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की 48 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर (30), प्रतिका रावल (35) और जेमिमा रोड्रिग्स (37) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन

श्रीलंका की तरफ से सुगंधिका कुमारी और कप्तान चामरी अटापट्टू ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 49.1 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निलाक्षिका सिल्वा ने 56 रन बनाए। भारत की तरफ से सीनियर ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed