फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W Highlights: India Women Beats Sri Lanka Women 1st ODI Match Smriti Mandhana Harleen Innings

IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया, स्नेह राणा के बाद प्रतिका-मंधाना और हरलीन ने मचाया धमाल

Sun, 27 Apr 2025 05:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

IND W vs SL W 1st ODI Highlights : कोलंबो में खेले गए पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 38.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में  भारत ने 29.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 149 रन बनाए और 56 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND W vs SL W Highlights: India Women Beats Sri Lanka Women 1st ODI Match Smriti Mandhana Harleen Innings
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI Women (x)

विस्तार

भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत लिया। अब भारत का सामना मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। रविवार को कोलंबो में बारिश के कारण पहला मैच 39 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 38.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में  भारत ने 29.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 149 रन बनाए और 56 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑफ स्पिनर राणा और बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने आठ-आठ ओवर के अपने कोटे को पूरा करते हुए क्रमश: 31 रन पर तीन और 26 रन पर दो विकेट चटकाए। अनुभवी ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी 5.1 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

भारत की पारी
इस साल आयरलैंड के खिलाफ 154 रन की पारी खेलने वाली प्रतिका ने अपने सातवें वनडे में अर्धशतक जड़ शीर्ष क्रम पर अपना दावा मजबूत किया। इस 24 साल की खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी में पूरी परिपक्वता दिखाई। उन्होंने मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 54 रन की साझेदारी के दौरान संयमित बल्लेबाजी की। मंधाना के आउट होने के बाद उन्होंने अपनी स्ट्राइक रेट में सुधार करते हुए हरलीन के साथ 120 गेंद में 95 रन की अटूट साझेदारी की।

उन्होंने 62 गेंद की अपनी पारी में सात चौके लगाये जिसमें कुछ शानदार कवर ड्राइव शामिल थे। मंधाना ने 52 गेंद की पारी में छह चौके जड़े। रावल ने 30वें ओवर में एक रन के साथ लगातार चौथा अर्धशतक पूरा किया जबकि हरलीन ने चौके साथ टीम को 149 रन पर पहुंचा कर जीत दिला दी। हरलीन ने 71 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके लगाए। मंधाना के आउट होने के बाद श्रीलंका के गेंदबाज कुछ समय के लिए रनगति पर अंकुश लगाने में सफल रहे लेकिन छोटे लक्ष्य के कारण भारतीय बल्लेबाजों पर किसी तरह का दबाव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और यहां के आर प्रेमदास स्टेडियम में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। बीस साल की श्री चरनी ने अपने पहले मैच में प्रभावित किया और अपने आठ ओवरों में सिर्फ 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। मध्यम गति की गेंदबाज काश्वी सुदेश गौतम का भी यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह हालांकि विकेट चटकाने में नाकाम रही लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 28 रन दिए।

श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हसिनी परेरा ने 46 गेंदों में 30 रन बनाए जबकि कविशा दिलहारी ने 26 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। हसिनी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाली कप्तान चमारी अथापथु (सात) पारी की शुरुआत में नाकाम रहीं। विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी (22) और अचिनी कुलासूर्या (17) ने नौवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करके टीम के स्कोर को 145 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। यह श्रीलंका की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। श्रीलंका के लिए माल्की मदारा और पियूमी वथसला ने डेब्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed