INDW vs SAW: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत जरूरी, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। यह मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है.
विस्तार
आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। यह मैच टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद अहम है। उसे आगे जाने के लिए यहां हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका को हालांकि इस मैच से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि वह पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में वह नॉकआउट मुकाबले से पहले अपने बड़े खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27 मार्च यानी रविवार को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम:
मिताली राज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया