फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W Test 2024 Indian Women Cricket Team Highest Score in Test against South Africa Women Know Stats

IND vs SA: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 29 Jun 2024 01:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

आस्ट्रेलिया ने इस साल पर्थ में यह स्कोर बनाया था। ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरूआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया। भारत की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) ने दिया।

विज्ञापन
IND W vs SA W Test 2024 Indian Women Cricket Team Highest Score in Test against South Africa Women Know Stats
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी छह विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की। इसी के साथ भारत ने आस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दरअसल, महिला टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 575 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया ने यह कारनामा इस साल पर्थ में किया था। ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरूआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया। जेमिमा रोड्रिग्स (55 रन) के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर (69 रन) और ऋचा ने अर्धशतक बनाकर योगदान दिया। भारतीय महिला टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 525 रन बनाये थे जो टेस्ट मैच में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था। 
विज्ञापन


स्मृति मंधाना और शेफाली ने भी बनाए रिकॉर्ड
भारत की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) ने दिया। दोनों के बीच 292 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। महिला क्रिकेट में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed