{"_id":"667ea45c986ebb576a0daad0","slug":"ind-w-vs-sa-w-shafali-verma-fastest-double-century-in-womens-test-cricket-record-partnership-smriti-mandhana-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W: शेफाली टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली महिला क्रिकेटर, मंधाना के साथ रिकॉर्ड साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W: शेफाली टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली महिला क्रिकेटर, मंधाना के साथ रिकॉर्ड साझेदारी
Fri, 28 Jun 2024 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:24 PM IST
सार
20 साल की शेफाली ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गईं।
विज्ञापन
20 साल की शेफाली ने सिर्फ 194 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर सदरलैंड को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था। शेफाली भारत की पूर्व कप्तान कप्तान मिताली राज के बाद लगभग 22 वर्षों के लंबे समय अंतराल पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय भी बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : PTI
मिताली ने अगस्त 2002 में टॉनटन में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा हुए दूसरे टेस्ट के दौरान 407 गेंदों पर 214 रन बनाए थे। शेफाली ने अपनी आक्रामक पारी में 23 चौके और आठ छक्के जड़े। उन्होंने डेलमी टकर के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाने के बाद एक रन चुराकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 197 गेंद में 205 रन बनाकर रन आउट हुईं।
शेफाली को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 161 गेंद में 27 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 312 गेंद में रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
शेफाली वर्मा
- फोटो : PTI
शेफाली और मंधाना ने इस तरह 2004 में कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की साजिदा शाह और किरण बलूच की 241 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। यह 1987 में वेदरबी में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए एलए रीलर और डीए एनेट्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के बीच 309 रन की साझेदारी के बाद महिला टेस्ट में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
शेफाली और मंधाना ने इस तरह 2021 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 167 रन की अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ साझेदारी में सुधार किया। दोनों ने इसके साथ ही किसी भी विकेट के लिए पिछली सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूनम राउत और थिरुष कामिनी के नाम था जिन्होंने मैसूर में 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 275 की साझेदारी की थी।
इस साझेदारी को डेलमी टकर ने मंधाना को 149 रन पर आउट कर तोड़ा। दूसरे छोर से शेफाली टेस्ट में 150 से अधिक रन बनाने वाली भारत की चौथी खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले मिताली राज, कामिनी और संध्या अग्रवाल ने यह कारनामा किया है।