फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W ODI highlights 2025 India Women Beat South Africa Women 2nd Match Tri-series Result Pratika Rawa

IND W vs SA W: श्रीलंका के बाद द. अफ्रीका पर भी भारी पड़ीं बेटियां, 15 रन से जीता मैच; प्रतिका-राणा चमकीं

Tue, 29 Apr 2025 06:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 29 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

कोलंबो में खेले गए मुकाबले में प्रतिका रावल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 276 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए तजमीन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 109 रन बनाए।

विज्ञापन
IND W vs SA W ODI highlights 2025 India Women Beat South Africa Women 2nd Match Tri-series Result Pratika Rawa
प्रतिका रावल-स्नेह राणा - फोटो : BCCI Women (x-screengrab)

विस्तार

श्रीलंका पर नौ विकेट से जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से हरा दिया। मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में प्रतिका रावल की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 276 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 49.2 ओवर में 261 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके लिए तजमीन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 109 रन बनाए। स्नेह राणा ने पांच विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को लाउरा वोलवार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 140 रनों की विशाल साझेदारी हुई। लाउरा 43 रन बनाकर आउट हो गईं। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा। एक छोर तजमीन रन बना रहीं थीं, लेकिन उन्हें दूसरी छोर से साथ नहीं मिल रहा था। इसके बावजूद सलामी बल्लेबाज ने अपना शतक पूरा कर लिया। वह 107 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुईं। उनके अलावा एनेरी डर्कसन ने 30, सुनी लुस ने 28 और क्लो ट्रॉयन ने 18 रन बनाए। वहीं, लारा नौ, कराबो मीसो सात, क्लास दो, लाबा आठ रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, नादिन डी क्लार्क और आयाबोंगा खाका अपना खाता भी नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई। मंधाना पांच चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद रावल को हरलीन देओल का साथ मिला। दोनों ने 73 गेंदों में 68 रन जोड़े। लाबा ने सलामी बल्लेबाज प्रतिका को बोल्ड किया। वह 91 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने लगातार पांचवीं पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, हरलीन 29 रन बनाने में कामयाब रहीं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 41, ऋचा घोष ने 24 और दीप्ति शर्मा ने नौ रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 41 और काश्वी गौतम पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका के लिए लाबा ने दो विकेट लिए जबकि आयाबोंगा, क्लास, नादिन डी क्लार्क और एनेरी डर्कसन को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed