फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs PAK W: Before match against India captain of Pakistan gave a mantra to the team said stay calm

IND W vs PAK W: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान की कप्तान ने दिया टीम को मंत्र, बोलीं- शांत रहिए और..

Sat, 05 Oct 2024 08:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 05 Oct 2024 08:40 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 में कुल 15 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भारत का रिकॉर्ड चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बेहतर रहा है।

विज्ञापन
IND W vs PAK W: Before match against India captain of Pakistan gave a mantra to the team said stay calm
फातिमा सना - फोटो : @imfatimasana

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। एक तरफ जहां भारतीय टीम को उसके पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ आसान जीत मिली है। अब चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम की कप्तान फातिमा सना ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी टीम को किसी भी परिस्थिति में शांत रहने का मंत्र दिया है। 
विज्ञापन

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 में कुल 15 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें भारत का रिकॉर्ड चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बेहतर रहा है। भारत ने 13 बार पाकिस्तान को मात दी है, जबकि पाकिस्तान टीम को तीन बार भारतीय टीम के खिलाफ सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा ने दिया टीम को मंत्र
मुकाबले से पहले फातिमा ने कहा- ऐसा कोई दबाव नहीं है, लेकिन हां, वहां भीड़ होगी और माहौल ऐसा ही होगा इसलिए टीम पर थोड़ा दबाव होगा। हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और ज्यादा दबाव नहीं लेंगे। जब हम दबाव लेते हैं, तो यह हमारे पक्ष में नहीं जाता है। हम शांत रहने की कोशिश करेंगे और स्थिति को संभालेंगे।
विज्ञापन

पहले मैच में भारत को मिली हार
भारतीय महिला टीम के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट में आगे की राह कठिन हो गई है और उसे अब अगले सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। 

कप्तान का बयान
पाकिस्तान की कप्तान ने आगे कहा- सबसे पहले, हम हमेशा आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते थे। मैं देख रही हूं कि हम जिस भी टीम के खिलाफ खेलते हैं, वह आक्रामक क्रिकेट खेलती है। एक गेंदबाज के तौर पर मुझे लगता था कि जो भी हमारे खिलाफ गेंदबाजी करता था, वह पहली गेंद से ही हमें हिट करता था। मैं चाहती थी कि हमारी टीम में ऐसे बल्लेबाज हों जो पहली गेंद से ही गेंदबाज को परेशान कर सकें। हमने इस पर बहुत काम किया है, और उम्मीद है कि आपको जल्द ही इसका नतीजा देखने को मिलेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रोणुका ठाकुर सिंह। 

पाकिस्तानः मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमाएमा सोहैल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, डियाना बेग, सादिया इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed