फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs PAK-W Asia Cup T20 2024 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND W vs PAK W: मंधाना-शेफाली के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, भारत की सात विकेट से जीत, दीप्ति को मिले तीन विकेट

Fri, 19 Jul 2024 09:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Jul 2024 09:59 PM IST
सार

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
IND-W vs PAK-W Asia Cup T20 2024 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एशिया कप 2024 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को उनके पहले ही मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

IND-W vs PAK-W Asia Cup T20 2024 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर - फोटो : twitter
मंधाना-शेफाली ने भारत को दिलाई दमदार शुरुआत
भारत की इस जीत में टीम की सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। वहीं, शेफाली वर्मा 29 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, दयालन हेमलथा 14 रन बनाकर आउट हुईं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर पांच और जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान के लिए साईदा अरूब शाह ने दो और नाशरा संधू ने एक विकेट चटकाया।

IND-W vs PAK-W Asia Cup T20 2024 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर - फोटो : पाकिस्तान (ट्विटर)

ताश के पत्तों की तरह बिखरा पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम
इस मैच में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। टीम को पहला झटका गुल फिरोजा के रूप में लगा जो सिर्फ पांच रन बना सकीं। इसके बाद मुनीबा अली भी 11 रन बनाकर आउट हो गईं। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके लगाए। हालांकि, रेणुका सिंह ने उन्हें राधा यादव के हाथों कैच कराया। इस मुकाबले में आलिया रियाज ने छह, निदा दार ने आठ, इरम जावेद ने शून्य, तुबा हसन ने 22, साईदा अरूब शाह ने दो, नाशरा संधू ने शून्य, सादिया इकबाल ने शून्य और फातिमा सना (नाबाद) ने 22 रन बनाए। इस मैच में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए जबकि रेणुका, पूजा और श्रेयंका को दो-दो विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed