फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs NZ W: Amelia Kerr was not given out despite runout, Harmanpreet Kaur argued with the umpires, video

IND W vs NZ W: रनआउट के बावजूद अमेलिया कर को नहीं दिया गया आउट, हरमनप्रीत कौर की हुई अंपायर्स से बहस, वीडियो

Fri, 04 Oct 2024 09:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुूबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुूबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 04 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
IND W vs NZ W: Amelia Kerr was not given out despite runout, Harmanpreet Kaur argued with the umpires, video
हरमनप्रीत की हुई अंपायर से बहस - फोटो : twitter

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत का लक्ष्य लेकर उतरी है। हालांकि, मुकाबले के नतीजे से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और अंपायर्स के बीच तीखी बहस हो गई जो अब सुर्खियों में बनी हुई है। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
यह मामला अमेलिया कर के रनआउट से जुड़ा है। दरअसल, 14वें की आखिरी गेंद पर अमेलिया कर और सोफी डिवाइन ने आसानी से एक रन लिया। तभी अंपायर ने  इस ओवर को खत्म करार दिया और दीप्ति शर्मा को उनकी कैप थमाई। हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक और रन चुराने की कोशिश की। कर जब तक क्रीज पर पहुंचे तब तक हरमनप्रीत ने विकेटकीपर की तरफ गेंद फेंकी और अमेलिया को रन आउट कराया। हैरानी की बात यह है कि अंपायर्स ने इसे डेड बॉल करार दिया। इसके पीछे उन्होंने नियमों का हवाला दिया। इस दौरान भारतीय टीम के कोच अमोल मजूमदार को भी चौथे अंपायर से चर्चा करते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका ने लिया विकेट
अमेलिया इस जीवनदान को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख पाईं। रेणुका सिंह ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें पूजा वस्त्राकर के हाथों कैच आउट कराया। इस मैच में वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

भारत को मिला 161 रनों का लक्ष्य
महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अरुंधति रेड्डी ने तोड़ा। उन्होंने बेट्स को श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच आउट कराया। वह दो चौकों की मदद से 27 रन बनाने में कामयाब हुईं। वहीं, जॉर्जिया ने तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 34 रन बनाए। इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई। रेणुका सिंह ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर केर को आउट किया। वह सिर्फ 13 बनाकर लौटीं। इसके बाद कप्तान का साथ ब्रूक हॉलीडे ने दिया। दोनों के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे रेणुका ने ही 19वें ओवर में तोड़ दिया। ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सोफी डिवाइन 57 और मैडी ग्रीन पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका ने दो, अरुंधति और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed