फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W England VS India women Cricket match Harmanpreet Kaur will captain in Test for the first time

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती, पहली बार टेस्ट में कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर

Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Dec 2023 12:19 AM IST
सार

भारतीय टीम को दस दिन के अंदर दो टेस्ट खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद 21 से 24 दिसंबर के बीच भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

विज्ञापन
IND W vs ENG W England VS India women Cricket match Harmanpreet Kaur will captain in Test for the first time
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 सीरीज में औसत प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए गुरुवार (14 दिसंबर) को उतरेगी। अनुभवी स्पिन आक्रमण के दम पर भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1986 से अब तक खेले गए 14 टेस्ट में से भारत ने सिर्फ एक गंवाया है। पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रही हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट जून 2021 में ब्रिस्टल में खेला गया था जो ड्रॉ रहा था। स्मृति मंधाना ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे और शेफाली वर्मा ने 96 तथा 63 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम को दस दिन के अंदर दो टेस्ट खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद 21 से 24 दिसंबर के बीच भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने आखिरी टेस्ट सितंबर 2021 में खेला था जो ड्रॉ रहा था। मंधाना ने उस मैच में 127 और 31 रन बनाए थे।
विज्ञापन


सायका इशाक पर सबकी नजरें
इंग्लैंड ने इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में टेस्ट खेला था जिसमें टैमी ब्यूमोंट ने पहली पारी में 208 रन बनाए थे। हालांकि, मेजबान को 89 रन से पराजय झेलनी पड़ी। भारत के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण है जिसमें बंगाल की बाएं हाथ की स्पिनर सायका इशाक शामिल हैं। इस साल मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाली इशाक ने महिला प्रीमियर लीग में 15 विकेट चटकाए थे। उसने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में पदार्पण करके आखिरी मैच में तीन विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की शुभा सतीश टीम में शामिल नए चेहरों में से हैं जिसने बंगलूरू में चार दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों में जेमिमा रोड्रिग्ज और हरलीन देओल ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है जबकि एक टेस्ट खेल चुकी यस्तिका भाटिया को विकेटकीपर के तौर पर रिचा घोष पर तरजीह मिल सकती है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की वापसी हुई है जिसने टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। स्पिन का जिम्मा इशाक, स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा संभालेंगी।

इंग्लैंड का यह 100वां टेस्ट
इंग्लैंड का यह सौवां टेस्ट होगा और भारत के खिलाफ एकमात्र जीत उसे 1995 में जमशेदपुर में मिली थी जब उसने दो रन से टेस्ट जीता था।

मैच के लिए दोनों टीमें:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देओल, सायका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधू, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकार।


इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्सेलेटन, लॉरेन फिलर, बेस हीथ, एमी जोन्स, एम्मा लैंब, नताली सीवर ब्रंट, डेनियल वायट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed