फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs ENG-W 5th T20 Highlights: England Third Highest Run Chase in T20i Record and Stats

IND-W vs ENG-W: इंग्लैंड ने पांचवें मैच में अपना तीसरा सबसे बड़ा रन चेज किया, भारत ने 3-2 से जीती टी20 सीरीज

Sun, 13 Jul 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

यह इंग्लैंड की महिला टीम द्वारा टी20 में उनका तीसरा सबसे बड़े रन चेज रहा। इससे पहले 2018 में इस टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ ही 199 रन और 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 179 रन चेज किए थे।

विज्ञापन
IND-W vs ENG-W 5th T20 Highlights: England Third Highest Run Chase in T20i Record and Stats
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter

विस्तार

इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। हालांकि, टीम इंडिया पहले ही यह सीरीज जीत चुकी है, इसलिए आखिरी मैच में जीत इंग्लैंड के लिए औपचारिकता मात्र रहा। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड की महिला टीम द्वारा तीसरा सबसे बड़ा रन चेज
यह इंग्लैंड की महिला टीम द्वारा टी20 में उनका तीसरा सबसे बड़े रन चेज रहा। इससे पहले 2018 में इस टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ ही 199 रन और 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 179 रन चेज किए थे। भारतीय टीम ने 3-2 से मौजूदा टी20 सीरीज अपने नाम की। भारत ने पहला टी20 97 रन से और दूसरा टी20 24 रन से अपने नाम किया था। तीसरे टी20 में इंग्लिश टीम ने पांच रन से जीत हासिल की थी। फिर चौथे टी20 में छह विकेट से जीत ने टीम इंडिया को अजेय बढ़त दिला दी थी। चार्लोट डीन प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। वहीं, पांच मैचों में 10 विकेट लेने वाली श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। मैच के बाद नेट शीवर ब्रंट को इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा प्लेयर ऑफ द समर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की महिला टीम द्वारा
सफलतापूर्वक हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य
लक्ष्य खिलाफ स्थान साल
199 भारत ब्रेबोर्न, मुंबई 2018
179 ऑस्ट्रेलिया कैनबरा 2017
168 भारत एजबेस्टन 2025*
164 ऑस्ट्रेलिया द ओवल, लंदन 2009
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री चरणी ने बनाया रिकॉर्ड
श्री चरणी ने रिकॉर्ड भी बनाया। यह उनका डेब्यू सीरीज है। 10 विकेट किसी भी भारतीय महिला द्वारा अपनी पहली टी20 सीरीज में लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं। इतना ही नहीं, वह किसी एक महिला टी20 सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं। इस मामले में उन्होंने राधा यादव की बारबरी भी की। राधा ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 10 विकेट झटके थे।

किसी एक महिला टी20 सीरीज में सर्वाधिक विकेट (भारतीय)
विकेट खिलाड़ी खिलाफ साल
10 श्री चरणी इंग्लैंड 2025*
10 राधा यादव बांग्लादेश 2024
9 दीप्ति शर्मा इंग्लैंड 2025*
विज्ञापन

भारत की पारी, शेफाली का अर्धशतक
इंग्लैंड की कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। 19 के स्कोर तक भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स के विकेट गंवा दिए थे। मंधाना आठ रन और जेमिमा एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान हरमनप्रीत 18 गेंद में दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, हरलीन देओल भी कुछ खास नहीं कर सकीं और चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जमाया और 41 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन की तूफानी पारी खेली। ऋचा घोष ने 16 गेंद में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा सात रन बनाकर आउट हुईं। राधा यादव 14 गेंद में 14 रन और अरुंधति रेड्डी पांच गेंद में नौ रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने तीन विकेट औ सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट लिए। एम आर्लोट और लिंसे स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।

आखिरी गेंद पर जीती इंग्लैंड की टीम
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। सोफिया डंकले और डेनिएला वायट ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। 101 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा। सोफिया 30 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं। डेनिएला ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह आउट हो गईं। उन्होंने 37 गेंद में नौ चौके की मदद से 56 रन की पारी खेली। माइया बाउचियर ने 16 रन बनाए। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी। तब कप्तान टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस के रूप में इंग्लैंड की दो मुख्य बल्लेबाज क्रीज पर थीं। अरुंधति रेड्डी को छह रन बचाने का जिम्मा मिली। उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्यूमोंट को क्लीन बोल्ड किया। ब्यूमोंट ने 20 गेंद में पांच चौके की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद दूसरे गेंद पर नई बल्लेबाज पेज स्कोलफील्ड ने एक रन लिया और एमी जोंस को स्ट्राइक दिया। तीसरी गेंद पर अरुंधति ने एमी जोंस को राधा यादव के हाथों कैच कराया। एमी ने 10 रन बनाए। बाकी बची तीन गेंदों पर इंग्लैंड को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर नई बल्लेबाज सोफी एक्लेस्टोन ने तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर पेज ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर इंग्लिश टीम को एक रन की जरूरत थी। सोफी ने एक रन लेकर इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed