फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 Highlights: India vs Australia Women 3rd T20i Match Scorecard Result Updates

IND vs AUS: भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टी20 सीरीज; 2-1 से जमाया कब्जा

Sat, 21 Feb 2026 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:09 PM IST
सार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार टी20 सीरीज जीती है।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 Highlights: India vs Australia Women 3rd T20i Match Scorecard Result Updates
भारतीय महिला टीम - फोटो : bcci women

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 17 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया ने पहली बार टी20 सीरीज जीती है। शनिवार को एडिलेड में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने स्मृति मंधाना (82) और जेमिमा रोड्रिग्स (59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अरुंधति रेड्डी ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं, रेणुका सिंह ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs AUS: आखिरी टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, जेमिमा ने पूरे किए 2500 रन; मंधाना और एलिस पेरी ने रचा इतिहास
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की पारी
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत ही खराब हुई। श्रेयंका पाटिल ने जॉर्जिया वॉल को रेणुका के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाईं। दूसरा विकेट रेणुका ने नाम किया। उन्होंने बेथ मूनी को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। भारत के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इस मैच में एलिस पेरी ने एक, ग्रेस हैरिस ने एक और कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने छह रन बनाए। वहीं, किम गार्थ और डार्सी ब्राउन क्रमश: सात और आठ रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती झटके के बाद संभली टीम
भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। शेफाली हालांकि, ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और किम गार्थ ने उन्हें अपना शिकार बनाया। शेफाली सात रन बनाकर आउट हुईं। इसे बाद मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और शानदार साझेदारी निभाई। इन दोनों ने भारतीय पारी को संभाला। इस दौरान मंधाना ने छक्के के साथ अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं, जेमिमा भी पचासा लगाने में सफल रहीं। 

मंधाना-जेमिमा के अलावा अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप
मंधाना और जेमिमा के अलावा भारतीय महिला टीम के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत के लिए मंधाना ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, जेमिमा 46 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुईं। ऋचा घोष सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से  18 रन, अमनजोत कौर एक और दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड को दो विकेट मिले, जबकि किम गार्थ और मोलिन्यूक्स को एक-एक सफलता मिली।

भारत ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। क्रांति गौड़ की जगह श्रेयंका पाटिल को मौका मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव करते हुए निक कैरी की जगह ग्रेस हैरिस को एकादश में शामिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लीचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वारेहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed