फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: Prediction and preview of India women vs Australia women match

IND W vs AUS W: त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

Sun, 02 Feb 2020 08:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 02 Feb 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
IND W vs AUS W: Prediction and preview of India women vs Australia women match
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : ट्विटर

भारतीय महिला टीम रविवार को त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी तो उसे अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम अंकतालिका में टॉप पर है जिसने शुक्रवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 147 रन पर रोक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत के 42 रन की मदद से पांच विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजों में युवा शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज और हरमनप्रीत सभी ने रन बनाए हैं लेकिन मध्यक्रम जूझता नजर आया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा था, ‘मुझे खुशी है कि हमारे युवा खिलाड़ी आजादी से खेल सके। हमें फील्डिंग पर मेहनत करनी होगी।’
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले मैच में इंग्लैंड से मिली हार के बाद वापसी की कोशिश में होगी। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाकाम रहे और बल्लेबाजी में सिर्फ सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी चल सके। भारतीय टीम 2018 में त्रिकोणीय टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से दोनों मैच हारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा, वेदा कृष्णामूर्ति, तानिया भाटिया, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रिचा घोष, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, नुजहत परवीन, पूनम यादव।


ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, रशेल हैंस, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिंस, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगान शट, निकोला कारे, सोफी मोलिनू, एरिन बर्न्स, तायला वी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed