फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: Australian captain Alyssa Healy Reveals Why She Photographed Indian Team after Mumbai Test

IND W vs AUS W: टीम इंडिया के लिए फोटोग्राफर बनीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली, इसके पीछे की कहानी भी बताई

Mon, 25 Dec 2023 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Dec 2023 02:53 PM IST
सार

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस घटना के पीछे के कारण का खुलासा किया। हीली ने कहा- यह मेरा कैमरा नहीं था। वे कैमरामैन को पीछे धकेल रहे थे।

विज्ञापन
IND W vs AUS W: Australian captain Alyssa Healy Reveals Why She Photographed Indian Team after Mumbai Test
एलिसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की। दोनों के बीच एकमात्र टेस्ट खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने आठ विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का एलिसा हीली के साथ मैदान पर टकराव भी हुआ। हालांकि, जैसे ही मैच खत्म हुआ हीली ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर खींची। उनकी कैमरे के साथ तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है। एलिसा हीली तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं। 
विज्ञापन

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस घटना के पीछे के कारण का खुलासा किया। हीली ने कहा- यह मेरा कैमरा नहीं था। वे कैमरामैन को पीछे धकेल रहे थे। इसलिए मैं उनमें से एक को वहां से अच्छे और करीब आने का मौका देना चाहती थी, लेकिन मैंने वास्तव में गलती से फोटो में भारतीय टीम के आधे हिस्से को काट दिया। आधे खिलाड़ी फोटो में नहीं दिख रहे। इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे इसका (फोटो का) इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को दूसरी पारी में सिर्फ 75 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने आठ विकेट रहते हासिल कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट में हराया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अंतिम दिन भारत ने गेंद और बल्ले दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कंगारुओं ने अपनी दूसरी पारी में एक वक्त 221 रन पर पांच विकेट गंवाए थे। इसके बाद पांचवें दिन टीम ने सिर्फ 28 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए। 75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के नाबाद 38 रन और जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 12 रन की बदौलत जीत हासिल की। शेफाली वर्मा चार रन और ऋचा घोष 13 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed