फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs aus w 1st odi scorecard megan schutt took five wickets india looses by 5 wickets know details

IND W vs AUS W: मेगन स्कट ने उड़ाई भारत की नींद, पांच विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने दी हरमनप्रीत की टीम को मात

Thu, 05 Dec 2024 03:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

भारतीय टीम ने 34.2 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाए और 202 गेंदों के शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
ind w vs aus w 1st odi scorecard megan schutt took five wickets india looses by 5 wickets know details
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरे वनडे पर होगी, जो आठ दिसंबर को ब्रिसबेन में ही खेला जाएगा। बता दें कि, गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 34.2 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाए और 202 गेंदों के शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार हुई। पहले विकेट के लिए फीबी लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। रेणुका सिंह ने सातवें ओवर में फीबी को अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, दाएं हाथ की बल्लेबाज जॉर्जिया 46 रन बनाकर नाबाद रहीं। इन दोनों के अलावा मेजबान टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। एलिस पेरी एक, बेथ मूनी एक, एनाबेल सदरलैंड छह, एश्ले गार्डनर आठ और ताहलिया मैक्ग्रा ने चार रन बनाए। कप्तान मैक्ग्रा नाबाद रहीं। भारत के लिए रेणुका सिंह ने तीन और प्रिया मिश्रा ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
इस मैच में भारत का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। टीम को शुरुआती झटके स्कट ने ही दिए। उन्होंने पहले स्मृति मंधाना (8) को बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। इसके बाद सातवें ओवर में प्रिया पूनिया को एश्ले गार्डनर से कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन ही बना सकीं। इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 23 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हरलीन देओल ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन बनाए। ऋचा घोष 14 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीप्ति शर्मा ने एक, साइमा ठाकोर ने चार, तितास साध ने दो रन बनाए। वहीं, प्रिया मिश्रा अपना खाता भी नहीं खोल पाईं जबकि रेणुका बिना कोई रन बनाए नाबाद रहीं। मेजबानों के लिए स्कट ने पांच विकेट लिए जबकि किम गार्थ, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed