फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: Indian Batter Abhishek Sharma video call with his mentor and former All rounder Yuvraj Singh

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद इस पूर्व खिलाड़ी को किया वीडियो कॉल, परिवार के साथ मनाई खुशी

Mon, 08 Jul 2024 12:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 12:02 PM IST
सार

अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में बराबरी हासिल करने में सफल रही थी। अभिषेक के परिवार ने भी उनकी सफलता का जश्न मनाया और वीडियो कॉल पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
IND vs ZIM: Indian Batter Abhishek Sharma video call with his mentor and former All rounder Yuvraj Singh
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में शतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को वीडियो कॉल किया। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में बराबरी हासिल करने में सफल रही थी। अभिषेक के परिवार ने भी उनकी सफलता का जश्न मनाया और वीडियो कॉल पर उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन

अभिषेक ने अपने मेंटर युवराज को भी वीडियो कॉल किया। युवराज ने अभिषेक की इस पारी की सराहना की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमे अभिषेक ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए कप्तान और उनके ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल के बल्ले का इस्तेमाल किया था। अभिषेक ने कहा कि उन्हें पता था कि ये उनका दिन है और उन्होंने इस अवसर का फायदा उठाया। अभिषेक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अभिषेक के साथ वीडियो कॉल के दौरान युवराज ने कहा, बहुत खुब, काफी गर्व हो रहा है। आगे और भी अच्छी पारियां आएंगी, यह बस महज शुरुआत है।' मालूम हो कि कई बार अभिषेक अपने करियर के लिए युवराज को श्रेय दे चुके हैं। बीसीसीआई के साथ विशेष बातचीत के दौरान भी उन्होंने युवराज के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिषेक ने कहा, पहले मैच के बाद मैंने युवी पाजी को कॉल किया, पता नहीं क्यों। लेकिन वह काफी खुश थे। उन्होंने कहा था अच्छी शुरुआत है। मुझे लगता है कि वह दूसरे मैच के बाद गर्व महसूस कर रहे होंगे, जैसे मेरे परिवार वाले कर रहे हैं। ऐसा सिर्फ उनकी वजह से हो रहा है। उन्होंने मेरे लिए काफी मेहनत की है, ना सिर्फ क्रिकेट में बल्कि मैदान के बाहर भी। यह बड़ा पल है। 
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। उन्होंने इसके साथ ही अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए थे। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed