फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs ZIM: वैभव दुनिया के सबसे युवा टी20I अर्धशतकवीर, मयंक की भी यादगार वापसी; बतौर कप्तान श्रेयस की पहली जीत

Thu, 23 Jul 2026 08:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 08:04 PM IST
सार

पहले टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ा, जबकि मयंक यादव ने वापसी मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर जीत की नींव रखी।

विज्ञापन
IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वैभव सूर्यवंशी-मयंक यादव - फोटो : IANS

विस्तार

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक और तेज गेंदबाज मयंक यादव की शानदार वापसी की बदौलत भारत ने गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत रही, जबकि इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव ने 19 गेंदों में मचाया तूफान
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा केवल एक रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने आते ही मैच का रुख बदल दिया। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव ने रिचर्ड एनगरावा और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट लगाए। उन्होंने महज 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन ठोक दिए। उनका अर्धशतक सिर्फ 18 गेंदों में पूरा हुआ। अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह भारत की पकड़ में आ चुका था। उनके आउट होने के बाद ईशान किशन ने 24 गेंदों में 35 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 24 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 40 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे युवा अर्धशतकवीर बने वैभव
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 15 साल और 118 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पचास रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस (16 वर्ष 56 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
वैभव पहले ही 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन चुके हैं। इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन छोटी पारियों के बाद हरारे में उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें भविष्य का सितारा क्यों माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इसी मैदान पर उन्होंने इस साल अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी और अब यहीं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ दिया।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
मयंक यादव - फोटो : IANS
मयंक यादव की यादगार वापसी
करीब 21 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी वापसी को खास बना दिया। उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। ऑन-फील्ड अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया था, लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला भारत के पक्ष में गया। इसके साथ ही मयंक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि अर्शदीप सिंह (टी20 विश्व कप 2024 बनाम अमेरिका) और हार्दिक पांड्या (एशिया कप 2025 बनाम पाकिस्तान) ने हासिल की थी।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
145 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करने वाले मयंक ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने डियन मायर्स को भी अपनी तेज रफ्तार से परेशान करते हुए पवेलियन भेजा और चोट से वापसी के बाद अपनी फिटनेस और गति दोनों का शानदार परिचय दिया।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे पर दबाव बनाए रखा। मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट लेकर मेजबान टीम को झटका दिया, जबकि प्रिंस यादव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। डेब्यू कर रहे अशोक शर्मा ने शुरुआती ओवर में रन जरूर खर्च किए, लेकिन बाद में अच्छी वापसी की।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 32 रन तक अपने चार प्रमुख बल्लेबाज गंवा दिए। ब्रायन बेनेट (0), बेन करन (10), डियन मायर्स (6) और कप्तान सिकंदर रजा (4) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद रयान बर्ल (26), वेस्ली मधेवेरे (38) और तादिवानाशे मारुमानी (नाबाद 27) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी।

IND vs ZIM 1st T20 2026 Innings Analysis India vs Zimbabwe Key Highlights and Turning Points News in Hindi
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
श्रेयस अय्यर के नाम पहली जीत
यह जीत कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी बेहद खास रही। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर लगातार छह टी20 मुकाबले हारने के बाद आखिरकार उनकी कप्तानी में भारत को पहली जीत मिली। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed