फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Yashasvi Jaiswal first Indian opener to score century in debut test abroad check records

IND vs WI: यशस्वी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

Fri, 14 Jul 2023 10:37 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 10:37 AM IST
सार

यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे।

विज्ञापन
IND vs WI Yashasvi Jaiswal first Indian opener to score century in debut test abroad check records
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। उन्होंने  टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक जड़ा। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाए थे।
विज्ञापन

IND vs WI Yashasvi Jaiswal first Indian opener to score century in debut test abroad check records
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने रचा इतिहास
यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
खिलाड़ी खिलाफ मैदान साल आयु
पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज राजकोट 2018 18 साल, 329 दिन
अब्बास अली बेग इंग्लैंड ओल्ड टैफर्ड 1959 20 साल, 126 दिन
गुंडप्पा विश्वनाथ ऑस्ट्रेलिया कानपुर 1969 20 साल, 276 दिन
यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज डोमिनिका 2023 21 साल, 196 दिन
मोहम्मद अजहरुद्दीन इंग्लैंड कोलकाता 1984 21 साल, 327 दिन

IND vs WI Yashasvi Jaiswal first Indian opener to score century in debut test abroad check records
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और यशस्वी ने 450 से ज्यादा गेंदों का किया सामना
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर कुल 454 गेंदों का सामना किया। भारतीय ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी को पीछे छोड़ा। विजय और धवन ने 2015 में फातुल्ला में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदों तक एक भी विकेट नहीं गिरने दिया था। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों का सामना किया था। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 2019 में 492 गेंद खेले थे।

छठी बार विदेश में भारत के दोनों ओपनर्स ने एक पारी में शतक लगाया
साल बल्लेबाज खिलाफ मैदान
1936 विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली इंग्लैंड ओल्ड टैफर्ड
1985-86 सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत ऑस्ट्रेलिया सिडनी
2006 वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ पाकिस्तान लाहौर
2007 वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक बांग्लादेश मीरपुर
2015 मुरली विजय और शिखर धवन बांग्लादेश फातुल्ला
2023 यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज डोमिनिका
विज्ञापन

IND vs WI Yashasvi Jaiswal first Indian opener to score century in debut test abroad check records
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-यशस्वी ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन की साझेदारी करने वाली भारतीय जोड़ी बन गई। दोनों ने सहवाग और संजय बांगर का रिकॉर्ड तोड़ा।  बांगर और सहवाग की जोड़ी ने 2002 में मुंबई में 201 रन की साझेदारी की थी। सहवाग और जाफर ने 2006 में ग्रॉस आइसेल में 159 रन जोड़े थे। 1978 में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने मुंबई में 153 रन की साझेदारी की थी। वहीं, 1976 में गावस्कर और अंशुमान गायकवाड़ की जोड़ी ने किंगस्टन में 136 रन जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed