फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: We are trying to find a finisher, everyone need to grab the opportunity, not really got one after MS Dhoni says Rohit Sharma

IND vs WI: भारतीय टीम को है फिनिशर की तलाश, कप्तान रोहित ने धोनी को याद करते हुए बताया उपाय

Sat, 05 Feb 2022 09:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

रोहित शर्मा भारतीय टीम की सीमित ओवर की कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ उनकी पहली अग्निपरीक्षा होनी है जिसका पहला मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जायगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले रोहित ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और कई बातों पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
IND vs WI: We are trying to find a finisher, everyone need to grab the opportunity, not really got one after MS Dhoni says Rohit Sharma
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा भारतीय टीम की सीमित ओवर की कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ उनकी पहली अग्निपरीक्षा होनी है जिसका पहला मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला जायगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले रोहित ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और कई बातों पर अपने विचार रखे। इसी दौरान उन्होंने टीम में एक फिनिशर की भूमिका पर भी बात की। 

विज्ञापन


रोहित ने फिनिशर के लिए विकल्पों को तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हां, फिनिशर की भूमिका अहम होती है। धोनी के बाद हार्दिक ने उस भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हमें और विकल्पों की जरूरत है। जिसे भी मौका मिले उसे हथियाना चाहिए। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें उस स्थिति में आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत है।"
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भविष्य में हमें छठे और सातवें नंबर के लिए हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के अलावा फिनिशर की भूमिका में बैकअप की तलाश है। उन्होंने कहा, "हमने हार्दिक को आजमाया की है, यहां तक कि जडेजा भी खेले हैं लेकिन हमें उस स्लॉट के लिए और अधिक बैक-अप बनाने की जरूरत है। जिन लड़कों को श्रृंखला में मौका मिलेगा, उम्मीद है कि वे उन अवसरों का उपयोग करेंगे और टीम में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान ने कहा, "एक फिनिशर एक महत्वपूर्ण क्रम और स्थिति में बल्लेबाजी करता है, और अक्सर, उसका योगदान गेम-चेंजर हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed