फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Video Team India reached Trinidad for ODI series Shikhar Dhawan Yuzvendra Chahal Shreyas Iyer Avesh Khan Ishan Kishan Siraj seen at airport

IND vs WI Video: वनडे सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंची टीम इंडिया, शिखर धवन, चहल और सिराज का दिखा खास अंदाज

Wed, 20 Jul 2022 12:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Jul 2022 12:12 PM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 जुलाई को पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी।

विज्ञापन
IND vs WI Video Team India reached Trinidad for ODI series Shikhar Dhawan Yuzvendra Chahal Shreyas Iyer Avesh Khan Ishan Kishan Siraj seen at airport
शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार (22 जुलाई) से शुरू होने वाली सफेद गेंद की सीरीज से पहले टीम इंडिया बुधवार को त्रिनिदाद पहुंची। वनडे में टीम की कमान शिखर धवन संभालेंगे। वहीं, टी20 सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होगी। धवन के साथ युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा सहित अन्य खिलाड़ी त्रिनिदाद पहुंचे।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। शिखर धवन का स्वैग और श्रेयस अय्यर का स्टाइल अलग ही दिख रहा है। मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने विक्ट्री साइन दिखाया। उन्होंने इशारों-इशारों में यह दावा किया कि टीम इंडिया इंग्लैंड के बाद अब वेस्टइंडीज में भी सफल होगी।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैच 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 जुलाई को पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। टी20 मुकाबले 29 जुलाई, एक, दो, छह और सात अगस्त को खेले जाएंगे। शुरुआती तीन टी20 वेस्टइंडीज में आयोजित होने के बाद दोनों टीमें अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना होंगी। वहां बाकी बचे दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारत ने वनडे और टी20 सीरीज दोनों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कुलदीप यादव और केएल राहुल को टी20 मैचों के लिए चुना गया है। दोनों को टीम में शामिल होने से पहले फिटनेस टेस्ट में पास होना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज ने भी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम ने पिछली बार 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था। दोनों टीमों ने दो टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेले थे। भारत ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज को 2-0 और 3-0 से जीता था।



वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप कप्तान), शामराह ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जायडेन सील्स।

रिजर्व: रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed