{"_id":"5df0f9e88ebc3e87de7dfb5f","slug":"ind-vs-wi-unbelieveable-fielding-by-lewis-almost-pulled-an-amazing-catch-of-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsWI: बाउंड्री पर लुईस बने 'सुपरमैन', बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsWI: बाउंड्री पर लुईस बने 'सुपरमैन', बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, देखें VIDEO
Wed, 11 Dec 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
रोहित और लुईस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरा व निर्णायक टी-20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। वह बाल-बाल बच गए, नहीं तो उन्हें 27 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौटना पड़ता।
विज्ञापन
तीसरे ओवर की पहले गेंद पर अपान 400 अंतरराष्ट्रीय छक्का पूरा करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा 4.2 ओवर में खैरी पियरे की गेंद पर बाल-बाल बच गए। इस गेंद पर रोहित ने डीप मिडविकेट पर शानदार सिक्सर लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री पर तैनात एविन लुईस ने एक हाथ से कैच लपककर छोड़ दिया। लुईस के इस फील्डिंग की चहुं ओर तारीफ हो रही है। रोहित को यहां जीवनदान मिला। इस समय रोहित 27 रन के स्कोर पर थे।
विज्ञापन
Wow #EvinLewis#IndvWI pic.twitter.com/yQHJtoESxW
विज्ञापन विज्ञापन— Dr. Biplab Siladitya (@BiplabSiladitya) December 11, 2019
लुईस ने छक्का क्या चौका भी नहीं होने दिया। रोहित को केवल दो रन से ही संतोष करना पड़ा। रोहित ने 7.4 ओवर में छक्के के साथ अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। हिटमैन ने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए।
इसके बाद रोहित 12वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। विलियमसन ने उन्हें वाल्श के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रोहित ने 34 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।