फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: 'The decline of West Indies Test cricket is a cancer that began years ago,' says coach Sammy

IND vs WI: 'वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का पतन कैंसर है जो बरसों पहले शुरू हुआ', टीम की हालत पर बोले कोच सैमी

Wed, 08 Oct 2025 04:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 04:49 PM IST
सार

वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। सैमी ने कहा, 'मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी। हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है। यह बहुत पहले शुरू हो गया था।'

विज्ञापन
IND vs WI: 'The decline of West Indies Test cricket is a cancer that began years ago,' says coach Sammy
डेरेन सैमी - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा कोच डेरेन सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का पतन व्यवस्था का कैंसर है जिसकी शुरूआत काफी पहले हो गई थी। दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान का मानना है कि प्रदर्शन के दम पर अगली पीढ़ी के लिये छोटे प्रारूप के कई रोल मॉडल है और संसाधन उपलब्ध होने पर ही वे खेल सकते हैं। यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में क्या दिक्कत है और उन्हें इसे लेकर कैसा महसूस होता है , सैमी ने कहा, 'आखिरी बार हमने यहां टेस्ट श्रृंखला 1983 में जीती थी जब मैं पैदा हुआ था।'
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने पिछले 42 साल में भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। सैमी ने कहा, 'मुझे पता है कि मुझ पर नजरें होंगी। हम आलोचना से कतराते नहीं हैं लेकिन समस्या की जड़ दो साल पुरानी नहीं है। यह बहुत पहले शुरू हो गया था।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह कैंसर की तरह है जो व्यवस्था में पहले से था। अगर आपको कैंसर नहीं होता, तो आपको पता है कि क्या होता है। यह स्तन कैंसर जागरूकता का महीना है। तो इसे कहने का यह एक अच्छा तरीका है। कि हमारी समस्यायें सतह पर नहीं हैं। ये हमारी व्यवस्था में गहराई से जड़ें जमा चुकी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज को भारत ने पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रन से हराया। सैमी ने खेद जताया कि जब वेस्टइंडीज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम थी तब उस तरह से इसका व्यावसायिक फायदा नहीं उठा सकी जो भारत ने शीर्ष टीम बनने के बाद उठाया।


उन्होंने कहा, 'हम पांच टेस्ट मैच खेल रहे हैं, चार महीने एक ही जगह पर। दुनिया का मनोरंजन कर रहे हैं जहां दूसरे बोर्ड को फायदा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में, चाहे वह प्रबंधन की कमी हो, विरोध हो, या जो भी हो, हमें आगे बढ़ने और आगे बढ़ने में मदद के लिए वित्तीय संसाधनों की ज़रूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed