{"_id":"62125ccdad16e75ddd563760","slug":"ind-vs-wi-ruturaj-gaikwad-ishan-kishan-and-rohit-sharma-fails-against-west-indies-shreyas-iyer-also-failed-on-the-new-homeground-eden-gardens","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: 206 दिन बाद मिले मौके को नहीं भुना सके ऋतुराज गायकवाड़, नए 'होमग्राउंड' पर श्रेयस अय्यर भी फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: 206 दिन बाद मिले मौके को नहीं भुना सके ऋतुराज गायकवाड़, नए 'होमग्राउंड' पर श्रेयस अय्यर भी फेल
Sun, 20 Feb 2022 08:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:52 PM IST
सार
विराट कोहली और ऋषभ पंत तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध नहीं थे तो भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया। ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने चार बदलाव किए। विराट कोहली और ऋषभ पंत इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे तो भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया। ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और आवेश खान को टीम में शामिल किया गया। ऋतुराज को 206 दिन बाद वापसी का मौका मिला, लेकिन वे इसे नहीं भुना सके।
ऋतुराज ने पिछले साल 28 जुलाई 2021 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले टी20 में 21 रन बनाए थे। इसके बाद 29 जुलाई को 2021 को अपने दूसरे टी20 में सिर्फ 14 रन ही बना सके। ऋतुराज ने इसके बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। फिर उनकी वापसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में हुई। इस दौरान वे बेंच पर ही बैठे रहे। अब जब उन्हें 206 दिनों बाद खेलने का मौका मिला तो वे फेल हो गए। तीसरे टी20 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर ओपनिंग करते हुए गायकवाड़ सिर्फ चार रन बना सके।
गायकवाड़ चौका मारकर हुए आउट
ईशान किशन के साथ ऋतुराज ओपनिंग करने उतरे और रोमारियो शेफर्ड को पहले ओवर में एक चौका मारा। अगले ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर गायकवाड़ ने काइल मेयर्स को कैच थमा दिया। गायकवाड़ ने आईपीएल के पिछले सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैचों में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.26 का था।

ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन ने फिर किया निराश
आईपीएल नीलामी में 15.25 करोड़ रुपये में बिकने के बाद से ईशान किशन ने लगातार खराब प्रदर्शन किया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 28, 35 और दो रन बनाकर आउट हुए हैं। उनके लिए रोहित शर्मा ने तीसरे मैच में ओपनिंग भी नहीं की। इससे पहले दोनों मैचों में ऋतुराज की जगह उन्हें तरजीह दी, लेकिन उन्होंने निराश ही किया।
श्रेयस अय्यर भी वापसी पर फेल
विराट कोहली के नहीं रहने पर टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई। उन्होंने तेज शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। अय्यर ने 16 गेंद पर 25 रन बनाए। इस दौरान चार चौके लगाए। अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अय्यर ने पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25, 80, 26, 11 और 17 रन बनाए हैं।