{"_id":"61f2649d0428204af86d2a8c","slug":"ind-vs-wi-ravi-bishnoi-credits-legendary-spinner-anil-kumble-after-being-selected-in-team-india-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: टीम इंडिया में चुने जाने पर रवि बिश्नोई ने इस दिग्गज को श्रेय दिया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: टीम इंडिया में चुने जाने पर रवि बिश्नोई ने इस दिग्गज को श्रेय दिया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी
Thu, 27 Jan 2022 02:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:53 PM IST
सार
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप के बाद से चमके हैं। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2020 आईपीएल में मुंबई से लड़कर पंजाब ने रवि को दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में चुना गया है। उन्हें हाल ही में आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी अपनी टीम में भी शामिल किया था। 21 साल के बिश्नोई ने टीम इंडिया में चुने जाने का श्रेय पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर और पंजाब किंग्स के कोच अनिल कुंबले को दिया है। बिश्नोई इस सीजन से पहले आईपीएल में दो साल पंजाब किंग्स की टीम में रह चुके हैं।
कुंबले की वजह से बेहतर खिलाड़ी बन पाए रवि
रवि बिश्नोई ने बताया कि किस तरह कुंबले की वजह से ही एक बेहतर खिलाड़ी बन पाए हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैंने अनिल सर से बहुत कुछ सीखा है। इस वजह से मैं एक बेहतर क्रिकेटर बन पाया हूं। वह मुझे हमेशा गाइड करते रहते हैं और बताते हैं कि मुझे किस प्रकार खुद की मदद करनी है। अनिल सर ने मुझे दबाव में आकर उम्मीद नहीं छोड़ने की भी सीख दी। यह चीजें मेरे बहुत काम आईं।
विज्ञापन
कुंबले की वजह से रवि को मिला आत्मविश्वास
रवि ने कहा- अनिल सर ने मुझे हमेशा अपनी मजबूती के आधार पर खेलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने बेसिक्स पर ध्यान दूं और प्लान के मुताबिक ही गेंदबाजी करूं। अनिल कुंबले ने मुझे अपनी गेंदबाजी में एक्सपेरिमेंट नहीं करने की भी सलाह दी। उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिलाया कि मैं खुल कर खेल सकता हूं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रवि को साइन किया
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भी रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये में टीम में साइन किया है। वह केएल राहुल की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। राहुल पंजाब टीम में भी रवि के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने कहा- राहुल भैया के टीम को लीड करने से मुझे टीम के साथ संतुलन बैठाने में आसानी होगी। मैं पंजाब में भी उनके साथ खेल चुका हूं। मेरे लिए यह खुशी की बात है कि मैं उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हूं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके थे
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 2020 अंडर-19 विश्व कप के बाद से चमके हैं। उस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2020 आईपीएल में मुंबई से लड़कर पंजाब ने रवि को दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अपने पहले सीजन में ही पंजाब के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बने। उन्होंने 14 मैचों में 12 विकेट लिए। वहीं, 2021 आईपीएल में रवि के नाम नौ मैचों में 12 विकेट रहा। इस लीग में उनकी इकोनॉमी रेट 6.95 है।