फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Hardik Pandya Confession After Team India 1st T20I Defeat against West Indies; Tilak Verma, Samson

IND vs WI 1st T20: कप्तान हार्दिक ने बताई हार की वजह, इन पर फोड़ा ठीकरा, कहा- टी20 में विकेट गिरता है तो...

Fri, 04 Aug 2023 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

टी20 सीरीज में अभी चार और मैच बचे हैं। भारत को उम्मीद है कि टीम जल्द ही एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरा टी20 छह अगस्त यानी रविवार को गुयाना में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs WI: Hardik Pandya Confession After Team India 1st T20I Defeat against West Indies; Tilak Verma, Samson
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हार के साथ की। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को पहले टी20 में भारत को चार रन से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में भारतीय बैटिंग यूनिट का प्रदर्शन खराब रहा। अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज उस आत्मविश्वास के साथ खेलने में सफल नहीं हुआ जिसकी भारतीय टीम से उम्मीद थी। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्वीकार किया कि टीम बिना अच्छी साझेदारियां किए नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही, जिससे उनके लिए चीजें मुश्किल हो गईं। हार्दिक ने हार के लिए उनके और संजू सैमसन के विकेट को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

हार्दिक ने कहा- हम अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और चीजें आसान लग रही थीं। हमने कुछ गलतियां कीं जिसके कारण हमें मैच गंवाना पड़ा। एक युवा टीम गलतियां करेगी। हम एक साथ आगे बढ़ेंगे। पूरे मैच के दौरान हमने खेल पर नियंत्रण बनाया हुआ था। यही इस खेल की सकारात्मकता है। आगे चार अच्छे मैच और आने वाले हैं। हार्दिक ने स्वीकार किया कि किसी भी लक्ष्य का पीछा करने के लिए विकेट हाथ में रखना महत्वपूर्ण है। 16वें ओवर में भारत ने हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन दोनों का विकेट गंवा दिया था। यहीं से मैच पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI: Hardik Pandya Confession After Team India 1st T20I Defeat against West Indies; Tilak Verma, Samson
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने इसका जिक्र करते हुए कहा, "टी20 क्रिकेट में यदि आप विकेट खो देते हैं, तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है। इस मैच में भी बिल्कुल यही हुआ। कुछ अच्छे हिट या गलत हिट मैच का रुख बदल सकते हैं। जब हमने कुछ विकेट खो दिए, तो इससे हमारा लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन

प्लेइंग-11 को लेकर हार्दिक ने कहा- हम दो रिस्ट स्पिनर्स (कुलदीप और चहल) को एक साथ खेलने का मौका देना चाहेंगे। अक्षर लोअर ऑर्डर में अपनी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। हमें लगा कि यह सही कॉम्बिनेशन था।  मुकेश कुमार के लिए वेस्टइंडीज में बिताए गए दो सप्ताह, जहां उन्होंने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया, वास्तव में अच्छा है। मुकेश एक अच्छे इंसान हैं। उनका दिल साफ है। वह टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने लगातार कुछ ओवर फेंके और वह शानदार था।

IND vs WI: Hardik Pandya Confession After Team India 1st T20I Defeat against West Indies; Tilak Verma, Samson
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 सीरीज में अभी चार और मैच बचे हैं। भारत को उम्मीद है कि टीम जल्द ही एक यूनिट के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरा टी20 छह अगस्त यानी रविवार को गुयाना में खेला जाएगा। वहीं तीसरा टी20 आठ अगस्त को गुयाना में ही आयोजित होगा। 12 और 13 अगस्त को टीम लगातार दो टी20 खेलेगी। यह दोनों मुकाबले फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed