फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Delhi Test: Jayden Seals fined by ICC one demerit point also added news in hindi

IND vs WI: यशस्वी की तरफ गेंद फेंकने वाले जेडन सील्स को मिली सजा, ICC ने लगाया जुर्माना; डिमेरिट अंक भी जुड़ा

Sun, 12 Oct 2025 07:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 12 Oct 2025 07:28 PM IST
सार

यह घटना दिल्ली टेस्ट के पहले दिन यानी शुक्रवार की है। भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में सील्स ने गेंदबाजी करने के बाद गेंद को बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया था जिससे गेंद उनके पैड पर लगी थी।

विज्ञापन
IND vs WI Delhi Test: Jayden Seals fined by ICC one demerit point also added news in hindi
जेडन सील्स - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लेवल-1 की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। खेल की वैश्विक संस्था ने उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया। बता दें कि, यह घटना दिल्ली टेस्ट के पहले दिन यानी शुक्रवार की है। भारत की पहली पारी के 29वें ओवर में सील्स ने गेंदबाजी करने के बाद गेंद को बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की ओर फेंक दिया था जिससे गेंद उनके पैड पर लगी थी।
विज्ञापन

24 महीने में जुड़े दो डिमेरिट अंक
आईसीसी की तरफ से कहा गया, 'सील्स को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद (या किसी अन्य क्रिकेट उपकरण) फेंकने से संबंधित है।' इसके साथ ही सील्स के खाते में 24 महीनों की अवधि में कुल डिमेरिट अंक की संख्या अब दो हो गई है। किसी खिलाड़ी को अगर 24 महीनों में 24 या अधिक डिमेरिट अंक मिलते हैं तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

सील्स ने इस बार मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को चुनौती दी जिसके चलते एक औपचारिक सुनवाई हुई। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'सील्स ने तर्क दिया कि वह रन आउट करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मैच रेफरी ने कई अलग-अलग रीप्ले देखने के बाद निष्कर्ष निकाला कि वह थ्रो अनावश्यक और अनुचित था क्योंकि बल्लेबाज क्रीज के अंदर था और गेंद सीधे उसके पैड पर जा लगी।' इस घटना की रिपोर्ट मैदान पर मौजूद अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर के.एन. अनंत पद्मनाभन ने की थी। आईसीसी ने स्पष्ट किया, 'लेवल 1 के उल्लंघनों में न्यूनतम सजा एक आधिकारिक चेतावनी होती है जबकि अधिकतम सजा में मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI Delhi Test: Jayden Seals fined by ICC one demerit point also added news in hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI
दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है। इस टेस्ट या यूं कहें इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने दम दिखाया है। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जॉन कैंपबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 207 गेंद में 138 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। कैंपबेल 87 और होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए, जबकि एलिक एथनाजे सात रन बनाकर सुंदर का शिकार बने।

होप-कैंपबेल की शानदार बल्लेबाजी
भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे, लेकिन टीम 71 रन पीछे रह गई थी। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली और टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया। हालांकि, तीसरे सत्र में होप और कैंपबेल ने गजब का जज्बा दिखाया और अटैकिंग क्रिकेट खेली। साथ ही विकेट नहीं गिरने दिया। कैंपबेल ने अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि होप ने आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed