फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Brian Lara met Indian players in the dressing room, expressed happiness to meet Dhawan and Chahal

IND vs WI: विंडीज के इस दिग्गज ने भारतीय खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में की मुलाकात, धवन-चहल से मिलकर जताई खुशी

Sun, 24 Jul 2022 08:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

लारा को शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ बातचीत करते देखा गया और उन्होंने खुशी भी जताई। बीसीसीआई ने इसको लेकर ट्वीट भी किया।

विज्ञापन
IND vs WI: Brian Lara met Indian players in the dressing room, expressed happiness to meet Dhawan and Chahal
भारतीय खिलाड़ियों से मिलते ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ने पहला वनडे तीन रन से जीता था। वहीं, दूसरा वनडे भी त्रिनिदाद में जारी है। पहला वनडे खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।  वह क्वींस पार्क ओवल के मैदान में भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन

लारा को शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ बातचीत करते देखा गया और उन्होंने खुशी भी जताई। बीसीसीआई ने इसको लेकर ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- देखो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कौन आया। महान ब्रायन चार्ल्स लारा। ब्रायन लारा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी कोच भी हैं। हालांकि, उनकी टीम का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन खराब रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बात करें पहले वनडे की तो टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम ने मैच तो जीता, लेकिन सिर्फ तीन रन से जीत हासिल की। एक तरफ जहां बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को आसानी से हराया था, वहीं टीम इंडिया को मुश्किल जीत मिल रही है। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 308/7 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 305 रन बनाए। 
विज्ञापन

मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया था। वहीं, कप्तान धवन ने 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कायेल मेयर्स ने 75 रन, शामराह ब्रूक्स ने 46 रन और ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा आखिर में अकील हुसैन ने नाबाद 32 रन और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed