फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Brian Lara expects better performance from West Indies in Test praises captain Kraigg Brathwaite

IND vs WI: ब्रायन लारा को वेस्टइंडीज से टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, कप्तान क्रैग ब्रेथवेट की तारीफ की

Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Jul 2023 11:04 PM IST
सार

वेस्टइंडीज पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चार जीत और सात हार के साथ आठवें स्थान पर रहा था। इसके अलावा टीम इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
IND vs WI Brian Lara expects better performance from West Indies in Test praises captain Kraigg Brathwaite
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। वेस्टइंडीज के मेंटर (मार्गदर्शक) ब्रायन लारा को उम्मीद है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेगी। टेस्ट के बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच टी-20 मुकाबलों की भी सीरीज खेली जाएगी। 
विज्ञापन


महान बल्लेबाज लारा ने कहा, ''हमें दो बहुत ही महत्वपूर्ण टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। हमारी सीरीज के भारत के खिलाफ होनी है जो विश्व की मजबूत टीमों में से एक है। मुझे लगता है कि टीम के खिलाड़ी सही दिशा में हैं। टीम की अगुवाई भी क्रैग ब्रेथवेट कर रहे हैं जो कुशल नेतृत्वकर्ता हैं।''
विज्ञापन


53 साल के लारा इस साल आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के भी कोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैकेंजी और अथानाजे अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि मौका मिलने पर वे शानदार प्रदर्शन करेंगे।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चार जीत और सात हार के साथ आठवें स्थान पर रहा था। इसके अलावा टीम इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed