फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi

IND vs WI 3rd T20: सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत भारत ने तीसरा टी-20 जीता, वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

Wed, 03 Aug 2022 05:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Aug 2022 05:13 AM IST
सार

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20i: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर मैदान में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। उसने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने मैच विनिंग पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
ऋषभ पंत ने नाबाद पारी खेली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। कायल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए। जब ऐसा हुआ तब वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन और दीपक हुड्डा ने 10 रन की नाबाद पारी खेली। सीरीज के आखिरी दो मैच छह और सात अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रन चेज करते हुए 19वीं जीत

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का यह टी-20 में चेज करते हुए जुलाई 2019 के बाद से पिछले 21 मैचों में 19वीं जीत है। इस दौरान टीम इंडिया सिर्फ दो मैच हारी है। यह वार्नर स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज भी है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 2017 में 147 रन चेज किया था।

इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी की। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15वां टी-20 मुकाबला जीता। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 टी-20 में से 15 मैच जीते हैं।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहल बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। ब्रैंडन किंग और कायल मेयर्स ने पहले विकेट के लए 57 रन की साझेदारी हुई। किंग को हार्दिक पांड्या ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 20 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। इसके बाद मेयर्स ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ 50 रन की साझेदारी निभाई। पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए। मेयर्स ने अर्धशतक लगाया और 50 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए।

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
रोवमन पॉवेल ने 14 गेंदों में 23 रन और शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। डेवोन थॉमस और जेसन होल्डर एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह वेस्टइंडीज की टीम 164 रन ही बना सकी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिला। 

भारत की पारी

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तब झटका  लगा जब कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए। तब वह पांच गेंदों में 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। रोहित तब तकल एक चौका औ एक छक्का लगा चुके थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की  साझेदारी निभाई। श्रेयस 27 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव 44 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डोमिनिक ड्रेक्स ने अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। इसके बाद ऋषभ पंत ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 14 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक चार रन बनाकर आउट हुए।

IND vs WI 3rd T20 Highlights: India defeats West Indies by 7 wickets in 3rd T20 Suryakumar Yadav News in Hindi
टीम इंडिया की जीत के बाद पंत का बल्ला चेक करते होल्डर - फोटो : सोशल मीडिया
फिर पंत ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर 19 ओवर में टीम इंडिया को जीत दिला दी। पंत 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हुड्डा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से ड्रेक्स, होल्डर और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed