फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs WI Today Match

IND vs WI T20 Live Streaming: तीसरे टी20 में सीरीज हारने से बचने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कहां देखें मैच

Tue, 08 Aug 2023 04:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक आठ बार टी20 सीरीज का आयोजन हुआ है। इस दौरान टीम इंडिया को छह सीरीज में जीत मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज को सिर्फ दो सीरीज में सफलता मिली। भारत पिछली बार किसी सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में हार मिली थी।

विज्ञापन
India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs WI Today Match
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (आठ अगस्त) को खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला टी20 त्रिनिदाद में चार रन से हार गई थी। उसके बाद गुयाना में दूसरे टी20 में दो विकेट से शिकस्त मिली थी। अब गुयाना में ही टीम इंडिया तीसरे टी20 में हार से बचने के लिए उतरेगी। अगर इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को हार मिलती है तो वह सीरीज गंवा देगी। ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक आठ बार टी20 सीरीज का आयोजन हुआ है। इस दौरान टीम इंडिया को छह सीरीज में जीत मिली है। वहीं, वेस्टइंडीज को सिर्फ दो सीरीज में सफलता मिली। भारत पिछली बार किसी सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में हार मिली थी। तब विंडीज ने अपनी जमीन पर एक मैच की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। उससे पहले 2016 में दो मैचों की सीरीज को वेस्टइंडीज ने अपनी मेजबानी में 1-0 से जीता था। ऐसे में भारत छह साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज हारने से बचने उतरेगा।
विज्ञापन

India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs WI Today Match
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 आठ अगस्त को खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs West Indies 3rd T20 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs WI Today Match
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20 भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है। 

वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) और फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed