फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd Test Day 4 Highlights 2023; Team India needs 8 wickets to clean sweep West Indies in Test Series

IND vs WI: टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम करने से आठ विकेट दूर भारत, वेस्टइंडीज को आखिरी दिन बनाने होंगे 289 रन

Mon, 24 Jul 2023 04:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jul 2023 04:19 AM IST
सार

IND vs WI Test 2023 2nd Test Day-4 Highlights: भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd Test Day 4 Highlights 2023; Team India needs 8 wickets to clean sweep West Indies in Test Series
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल भी बारिश से बाधित रहा। दूसरे सत्र का खेल लगभग बारिश से धुल गया। ऐसे में पांचवें दिन भी खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा। भारत के पास वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेने के लिए करीब 98 ओवर होंगे।
विज्ञापन


वहीं, वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी दिन 289 रनों की और जरूरत है। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला। सोमवार को अगर बारिश नहीं होती है तो भारत 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर सकता है। डोमिनिका में पहला टेस्ट टीम इंडिया पारी और 141 रन से जीता था।
विज्ञापन


चौथा दिन सेशन (सत्र) समरी
सत्र ओवर रन विकेट रन-रेट
पहला 19.4 124 6 6.31
दूसरा 3 20 1 6.67
तीसरा 41 139 2 3.39

Jermaine Blackwood was a picture of patience in the second session, West Indies vs India, 2nd Test, Trinidad, 3rd day, July 22, 2023जरमेन ब्लैकवुड
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

365 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के रूप में लगा। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने जयदेव उनादकट के हाथों कैच कराया। ब्रेथवेट ने तेजनारायण चंद्रपॉल के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी निभाई। वह 52 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने किर्क मैकेंजी को एल्बीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। मैकेंजी खाता भी नहीं खोल सके। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक चंद्रपॉल 98 गेंदों में 24 रन और जरमेन ब्लैकवुड 39 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।

पोर्ट ऑफ स्पेन में सबसे सफल चेज (टेस्ट में)
टीम लक्ष्य खिलाफ साल
भारत 403 वेस्टइंडीज 1976
वेस्टइंडीज 282 इंग्लैंड 1998
वेस्टइंडीज 253 श्रीलंका 2008

Tagenarine Chanderpaul plays a sweep, West Indies vs India, 2nd Test, Port-of-Spain, 2nd day, July 21, 2023तेजनारायण चंद्रपॉल

भारत की दूसरी पारी

वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रन पर समेटने के बाद भारतीय आक्रामक रवैये के साथ मैदान पर उतरे थे। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने करीब आठ के रन रेट से रन बटोरे। दोनों पहले विकेट के लिए ने 71 गेंदों में 98 रन की साझेदारी कर डाली। कप्तान रोहित ने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक सिर्फ 35 गेंदों में लगाया। रोहित 44 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने 68 गेंदों में 79 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। ईशान ने 33 गेंदों में टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। ईशान के अर्धशतक के साथ ही रोहित ने पारी घोषित कर दी। ईशान 34 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शुभमन 37 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से शैनन गैब्रियल और वारिकन ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs WI 2nd Test Day 4 Highlights 2023; Team India needs 8 wickets to clean sweep West Indies in Test Series
यशस्वी और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 46 गेंदों में आखिरी 5 विकेट गंवाए 
इससे पहले रविवार को वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया। सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को 7.4 ओवर में वेस्टइंडीज के बाकी बचे पांच विकेट चटका दिए। वेस्टइंडीज की टीम शनिवार के स्कोर में सिर्फ 26 रन जोड़ सकी। रविवार को वेस्टइंडीज को सबसे पहला झटका एलिक अथानाजे के रूप में लगा। उन्हें डेब्यूटांट मुकेश ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। अथानाजे 37 रन बना सके।

इसके बाद सिराज का कहर देखने को मिला और बाकी चार विकेट लेकर विंडीज की पारी को 255 रन पर समेट दिया। उन्होंने जेसन होल्डर (15) अल्जारी जोसेफ (4), केमार रोच (4) और शैनन गैब्रियल (0) को आउट किया। जोमेल वारिकन सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। अश्विन ने एक विकेट लिया।

Mohammed Siraj trapped Alzarri Joseph lbw, West Indies vs India, 2nd Test, Port-of-Spain, 4th day, July 23, 2023

ब्रेथवेट और चंद्रपॉल की अच्छी बैटिंग

वेस्टइंडीज को पहली पारी में तेजनारायण चंद्रपॉल और ब्रेथवेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। चंद्रपॉल 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के साथ 71 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। ब्रेथवेट ने किर्क मैकेंजी के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। मुकेश ने मैकेंजी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यह मुकेश का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा। ब्रेथवेट ने कप्तानी पारी खेलते हुए 170 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।

इसके बाद विंडीज कप्तान ने जरमेन ब्लैकवुड के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ब्रेथवेट को अश्विन को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 235 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। ब्लैकवुड को जडेजा ने रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जोशुआ डा सिल्वा (10) को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। 

Mukesh Kumar removed Alick Athanaze in the first over on day four, West Indies vs India, 2nd Test, Port-of-Spain, 4th day, July 23, 2023

भारत की पहली पारी

भारत को पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 139 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। यशस्वी 57 रन और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। उन्होंने 206 गेंदों में 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई।

जडेजा 152 गेंदों में पांच चौके की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन कुछ खास नहीं कर सके और 25 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अश्विन ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए।  

Ravindra Jadeja and Virat Kohli steadied India's ship, West Indies vs India, 2nd Test, 1st day, Port-of-Spain, July 20, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed