फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 2nd t20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs WI Playing 11: दूसरा टी20 जीतकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11

Mon, 01 Aug 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेतेरे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम की नजर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने पर होगी। भारत ने पहला मैच आसानी से जीता था। ऐसे में दूसरे मैच में टीम में बदलाव की संभावना कम है। 
 

विज्ञापन
India vs West Indies 2nd t20 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंट किट्स के बासेतेरे में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैदान में पहली बार खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 68 रन के बड़े अंतर से जीता था। ऐसे में टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में आगे बढ़ना चाहेगी और विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहेगी। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वेस्टइंडीज पर यह टीम इंडिया की 15वीं जीत होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ इससे ज्यादा टी20 किसी टीम ने नहीं जीते हैं। टी20 में वेस्टइंडीज को हराने के मामले में पाकिस्तान की टीम सबसे आगे है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैच खेलकर 15 में जीत हासिल की है। तीन में उसे हार मिली और तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ इतने ही मैच खेले हैं, लेकिन उसे 14 मैच में ही जीत मिली है, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। 
विज्ञापन

बासेतेरे में गेंदबाजों पर जीत का दारोमदार
बासेतेरे के मैदान पर रन बनाना आसान नहीं रहा है। यहां अब तक वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मैच खेले हैं और छह में जीत हासिल की है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। यहां पर औसत रन रेट सिर्फ 7.23 रन है। ऐसे में 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीम, गेंदबाजों से मैच जिताने की उम्मीद कर सकती है। इस मैदान पर अब तक सबसे बड़ा स्कोर 182 रन है। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 45 रन है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बड़े शॉट खेलना पसंद है। ऐसे में उन्हें इस मैदान पर परेशानी आ सकती है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम
पहले टी20 में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ने पारी की शुरुआत की थी और इस मैच में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। हालांकि, सूर्यकुमार पिछली दो पारियों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खराब शॉट खेलकर आउट हुए हैं और इस बार इस गलती से बचना चाहेंगे। भारत ने पहला मैच बड़े अंतर से जीता था। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, पहले मैच में फ्लॉप होने वाले श्रेयस अय्यर की जगह संजू सैमसन या दीपक हुड्डा को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज:
काइल मायर्स, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, ओडियन स्मिथ, अकील हुसैन, कीमो पॉल/हेडन वॉल्श जूनियर, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मकॉए।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जाडेजा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, रवि बिश्नोई/हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed