{"_id":"62dd89c67863ca5f54020698","slug":"ind-vs-wi-2nd-odi-shai-hope-score-century-in-100th-odi-joins-shikhar-dhawan-and-david-warner-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल
Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
सार
विंडीज के लिए शाई होप ने 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। होप ने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद शाई होप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार (24 जुलाई) को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक है। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है। होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।
वह 100वें वनडे में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज हैं। 16 साल बाद किसी खिलाड़ी ने विंडीज के लिए ऐसा किया है। पिछली बार रामनरेश सरवन ने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। सरवन से पहले विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2004 और गॉर्डन ग्रीनिज ने 1988 में 100वें वनडे में शतक लगाया। ग्रीनिज ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे।

शाई होप
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ चौथी बार हुआ ऐसा
होप शतक लगाकर डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए। धवन और वॉर्नर ने भी 100वें वनडे में शतक लगाया है। होप से पहले धवन ने ही ऐसा किया था। भारत के चार बार किसी खिलाड़ी ने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया।
100वें वनडे में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

| बल्लेबाज | देश | खिलाफ | रन | जगह | साल |
| गॉर्डन ग्रीनिज | वेस्टइंडीज | पाकिस्तान | 102* | शारजाह | 1988 |
| क्रिस केन्यर्स | न्यूजीलैंड | भारत | 115 | क्राइस्टचर्च | 1999 |
| मोहम्मद यूसुफ | पाकिस्तान | श्रीलंका | 129 | शारजाह | 2002 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया | 101 | कोलंबो | 2004 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 132* | लॉर्ड्स | 2004 |
| मार्कस ट्रेस्कोथिक | इंग्लैंड | बांग्लादेश | 100* | ओवल | 2005 |
| रामनरेश सरवन | वेस्टइंडीज | भारत | 115* | बेस्सेटेरे | 2006 |
| डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | भारत | 124 | बेंगलुरु | 2017 |
| शिखर धवन | भारत | दक्षिण अफ्रीका | 109 | जोहानिसबर्ग | 2018 |
| शाई होप | वेस्टइंडीज | भारत | 115 | त्रिनिदाद | 2022 |
निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाई होप और पूरन की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 311 रन बनाए। उसने भारत को जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य दिया। विंडीज के लिए शाई होप ने 115 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के चौथे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। होप ने 135 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
उनके अलावा कप्तान निकोलस पूरन ने 74 रन की पारी खेली। कायेल मेयर्स ने 39 और शामराह ब्रूक्स ने 35 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 15 और अकील हुसैन छह रन बनाकर नाबाद रहे। रोवमन पॉवेल ने 13 रनों का योगदान दिया। ब्रैंडन किंग खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।