फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi

IND vs WI 2nd ODI Analysis: शाई होप और तेज गेंदबाजों की बदौलत अंत तक लड़ी वेस्टइंडीज, अक्षर ने छीना मैच

Mon, 25 Jul 2022 09:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 09:29 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। 
 

विज्ञापन
IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज भारत के नाम हो गई और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम हो गया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत की पूरी तैयारी कर ली थी। पहले 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया फिर 205 रन के अंदर भारत की आधी टीम को आउट कर दिया, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने दम पर मैच पलट दिया और भारत को जीत दिला दी। 
विज्ञापन


अक्षर की शानदार बल्लेबाजी भारत के लिए सुखद पहलू है। उनके अलावा संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। खास बात यह है कि इनमें से किसी भी खिलाड़ी की जगह मुख्य टीम में पक्की नहीं है, लेकिन मौका मिलने पर ये खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। इससे साफ है कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है और बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया को इसका फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के टर्निंग प्वाइंट
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने 65 रन जोड़े। इसके बाद यह साफ था कि कैरिबियाई टीम बड़ा स्कोर बनाने वाली है। हालांकि 130 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद विंडीज टीम मुश्किल में दिख रही थी। 
  • चौथे विकेट के लिए शाई होप और कप्तान पूरन ने 117 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मैच में काफी आगे कर दिया। इसी वजह से टीम ने 311 रन का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की धरती में इससे बड़े स्कोर का पीछा सिर्फ दो बार हुआ था। ऐसे में भारत की जीत तय लग रही थी। 
  • बड़े लक्ष्य के दवाब में भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा और 79 के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे। वेस्टइंडीज की जीत तय लग रही थी, लेकिन श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने 99 रन की साझेदारी कर भारत की वापसी कराई। 
  • श्रेयस के आउट होने के बाद संजू भी पवेलियन लौट गए और टीम इंडिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई। ऐसे में अक्षर ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी शुरू की और 35 गेंद पर 64 रन बनाकर भारत को मैच जिता दिया। 
विज्ञापन

IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर: शिखर धवन और निकोलस पूरन - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा रहा दोनों कप्तानों का प्रदर्शन?
भारत के कप्तान शिखर धवन का प्रदर्शन इस मैच में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 31 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए। इसमें कोई चौका-छक्का शामिल नहीं था। वहीं, गेंदबाजी के दौरान भी वो अपने खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए और वेस्टइंडीज ने 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन के लिए यह मैच अच्छा रहा। पहले बल्ले के सात उन्होंने 77 गेंद में 74 रन बनाए। इसके बाद अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल कर लगभग जीत हासिल कर ली थी, लेकिन अक्षर ने मैच पलट दिया। 
विज्ञापन

IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्कोर: श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्हें विकेट नहीं मिले, लेकिन उन्होंने कैरिबियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और शार्दुल ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट लिए। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने भी बीच के ओवरों में कंजूसी से रन दिए। बल्लेबाजी में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने कमाल किया। खासकर अक्षर ने हारा हुआ मैच भारत को जिता दिया। 

नकारात्मक पहलूः आवेश खान अपने पहले वनडे मैच में ही बहुत महंगे साबित हुए। शार्दुल ठाकुर और चहल ने भी जमकर रन लुटाए। 130 रन पर वेस्टइंडीज के तीन विकेट गिराने के बावजूद भारत उसे 300 के अंदर नहीं रोक सका। पावरप्ले में गेंदबाजों ने 71 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों ने शाई होप और पूरन के बीच बड़ी साझेदारी होने दी। इसी वजह से बड़ा स्कोर बना। बल्लेबाजी में कप्तान धवन ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार दूसरे मैच में भी फेल रहे। हुड्डा और सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन मैच नहीं खत्म कर पा रहे। 

IND vs WI 2nd ODI 2022 India vs West Indies Match Analysis in Hindi
शतक लगाने के बाद शाई होप - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के लिए कैसा रहा मैच
सकारात्मक पहलूः
वेस्टइंडीज की टीम भले ही दोनों मैच हारी हो, लेकिन दोनों बार मुकाबला कांटे का था और आखिरी ओवर में मैच का नतीजा आया। बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप होने के बाद कैरिबियाई टीम ने अच्छी वापसी की है। नतीजे उनके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उनके खेल का स्तर काफी बेहतर हुआ है। इस मैच में शाई होप ने शतक लगाया। पूरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। स्पिन को मदद कर रही पिच में तेज गेंदबाजों ने कमाल किया। अल्जारी जोसेप और जायडल सेल्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। 

नकारात्मक पहलूः वेस्टइंडीज की टीम अच्छा खेल रही है, लेकिन अहम मौकों पर खिलाड़ी दबाव नहीं सोख पा रहे और मैच हार रहे हैं। इस मैच में भी यही हुआ। अंत के ओवरों में कैरिबियाई गेंदबाज अक्षर पटेल को नहीं आउट कर पाए और मैच हार गए। बल्लेबाजी में सभी को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन शाई होप को छोड़ कोई भी इसका फायदा नहीं उठा सका। कप्तान पूरन भी अहम मौके पर आउट हो गए, जब उन्हें तेजी से रन बनाने थे। स्पिन गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रहे। अकली हुसैन और हेडन वॉल्स ने आठ के इकोनॉमी रेट से रन खर्चे। सभी गेंदबाज एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed