{"_id":"64ad8e377f06980486046bb3","slug":"ind-vs-wi-1st-test-2023-live-streaming-telecast-channel-where-and-how-to-watch-india-vs-west-indies-test-match-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट डोमिनिका में, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट डोमिनिका में, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच
Wed, 12 Jul 2023 07:38 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 12 Jul 2023 07:38 PM IST
सार
India vs West Indies Test 2023 Live Streaming Telecast Channel : भारत डोमिनिका में 12 साल बाद कोई टेस्ट मैच खे रहा है। पिछली बार 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था। टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से की है। टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। वहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट सीरीज से दौरे की शुरुआत की है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जा रहा है। यह मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में हो रहा है।
भारत डोमिनिका में 12 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेल रहा है। पिछली बार 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था। टीम इंडिया यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है। यहां उसका दूसरा टेस्ट है। भारत वेस्टइंडीज में 2002 से एक भी टेस्ट नहीं हारा है। वह इस क्रम को जारी रखने उतरा है। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में पिछली हार 2002 में मिली थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने छह टेस्ट जीते और सात ड्रॉ रहे।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट कब से कब तक होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 12 से 16 जुलाई के बीच होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ।

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट का टीवी पर सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है।
वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) और फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।
रिजर्व: टेविन इमलाच, अकीम जॉर्डन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।